13 C
Lucknow
Friday, February 13, 2026
Home Blog Page 3432

Gonda: दो स्कूल बसों में तेज भिड़ंत, चालक समेत दस छात्र घायल

0
School Bus Accident
School Bus Accident

करनैलगंज। गोंडा जिले की करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ हाइवे पर नकहा बसंत मोड़ पर दो स्कूल बसों (School Buses) में भिड़ंत हो गई। सुबह करीब सात बजे हुई दुर्घटना में चालक समेत दस छात्र घायल हुए। शुक्र रहा कि दोनों बसें आपस में भिड़ने के बाद हाइवे के डिवाइडर पर चढ़ गई जिससे सड़क किनारे खाई में पलटने से बच गईं। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

शुक्रवार की सुबह शहर के दो नामी स्कूलों की बसें (School Buses) बालपुर चौकी क्षेत्र से बच्चों को लेकर जा रही थीं। एक स्कूल के छात्रों को निजी लग्जरी बस से ले जाया जा रहा था, यह बस मैजापुर चीनी मिल से वहां के कर्मचारियों के बच्चों को लेकर आ रही थी, जिसमें 50 छात्र सवार थे। वहीं, शहर के एक स्कूल की बस (School Bus) नकहा बसंत गांव से करीब 35 बच्चों को लेकर हाइवे पर मोड़ रहे थे, तभी चीनी मिल की ओर आ रही बस में भिड़ंत हो गई।

नेशनल हाईवे-2 पर भीषण हादसा, महिला समेत तीन कांवड़ियों की मौत

हादसे में नकहा बसंत की ओर से आ रही स्कूली बस के चालक राम गोपाल वर्मा (55), परिचालक नितिन (45) व चीनी मिल से आ रही बस के चालक मुकेश कुमार (50) को चोटें आईं हैं। इसके अलावा अनमोल (12), आरबी पाठक (10), लक्ष्य प्रताप सिंह (11), रुद्र (9), मानवी साहू (14), रुपाली (11), प्रतिभा (12) घायल हुए हैं। जिन्हें कस्बे के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां छात्रों का उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है। चौकी प्रभारी आलोक कुमार राय से रिपोर्ट मांगी है। बस संचालन की जांच की जाएगी।

समाजवादी छात्र सभा के नेतृत्व में पीडीए जागरूकता अभियान का आयोजन

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की स्वीकृति से एवं समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इमरान के निर्देशन में जनपद की विधानसभा कायमगंज के शमशाबाद, इमादपुर थमरई, शहनाई गेस्ट हाउस आदि स्थानों पर “छात्र-नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान” का आयोजन किया गया।
इस अभियान का संचालन सुमित कन्हैया (प्रभारी/राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी छात्र सभा) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-नौजवानों के साथ संवाद के दौरान पुलिस भर्ती, नीट पेपर लीक, फीस वृद्धि, और अग्निवीर योजना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। इन मुद्दों से प्रभावित होकर दर्जनों छात्र-नौजवानों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नेता सर्वेश अंबेडकर (पूर्व मंत्री/प्रत्याशी कायमगंज), जिला महासचिव श्री इलियास मंजूरी, एवं यूथ प्रभारी पुष्पेंद्र यादव (जिला उपाध्यक्ष) मौजूद रहे। कार्यक्रम का शानदार संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, श्री राजपाल यादव द्वारा किया गया, और आयोजन में श्री मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष श्री इजहार खां व उनकी पूरी कार्यकारिणी के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता जैसे श्री गौरव आजाद (जिला महासचिव), अनिल यादव (ब्लॉक अध्यक्ष), अरविंद यादव (नगर अध्यक्ष), हिफजुल अली, श्री लालमणि सिंह यादव, सोनू सिंह यादव, अनस, सरवर अंसारी, लाडले खां (जिला उपाध्यक्ष),रामकृपाल, यूसुफ अली, अनुपम, और सुरजीत कुमार भी उपस्थित रहे।

78वां स्वतंत्रता दिवस: साहस इंडिया ग्रुप द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान एवं ध्वजारोहण

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। 78वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर साहस इंडिया ग्रुप ने चौक, फर्रुखाबाद में प्रात: 8:30 बजे सामूहिक राष्ट्रगान एवं ध्वजारोहण का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारत-पाकिस्तान 1971 युद्ध के वीर योद्धा, राष्ट्रपति द्वारा वीर चक्र से सम्मानित सूबेदार विश्वेश्वर सिंह उपस्थित रहे, जो मैनपुरी के मूल निवासी हैं।
सूबेदार विश्वेश्वर सिंह ने भारत माता की माला पहनाकर अभिनंदन किया। संस्था के सदस्य पराग अग्रवाल, गोविंद अवस्थी, वीके राजपूत, सोमेश गुप्ता, और केशव मिश्रा ने मुख्य अतिथि को माला पहनाकर और शाल उड़ाकर उनका स्वागत किया। संस्था के अध्यक्ष सुबोध शुक्ला और सदस्य अनिरुद्ध गुप्ता ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र पांडे द्वारा किया गया, जबकि संस्था का परिचय भाषण अमन अवस्थी ने दिया।
इस कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने देशभक्ति के गीतों और नारों के बीच झूमते हुए तिरंगा लहराया। अनु दुबे और नवीन मिश्रा द्वारा गाए गए गीतों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
मुख्य अतिथि सूबेदार विश्वेश्वर सिंह ने अपने जीवन परिचय और राष्ट्रपति द्वारा वीर चक्र से सम्मानित होने की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि 1971 के युद्ध में उन्होंने दुश्मनों के दो बंकरों को उड़ा दिया था और जब वे लौट रहे थे, तो अपने एक घायल जवान को सुरंग क्षेत्र में देखकर उसकी जान बचाने के लिए अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना उस क्षेत्र में घुस गए। इस बहादुरी में उनका पैर एक सुरंग पर पड़ा और उनका पैर उड़ गया। इस कार्रवाई में सूबेदार विश्वेश्वर सिंह ने अद्वितीय वीरता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया था।
नगर के वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं, मातृशक्ति, व्यापारियों, और प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति में संपन्न हुए इस कार्यक्रम को नगरवासियों ने अत्यंत सराहनीय कदम बताया।

एनएससी पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति की धुन पर बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियाँ

0

यूथ इंडिया संवाददाता
मोहम्मदाबाद,फर्रुखाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोहम्मदाबाद के एनएससी पब्लिक स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने देशभक्ति और स्वागत गीतों के साथ नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। जो शहीद हुए हैं, उनकी जरा याद करो कुर्बानी जैसे प्रेरणादायक गीतों की धुन पर बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए देशभक्ति गीतों से हुई। जो शहीद हुए हैं, उनकी जरा याद करो कुर्बानी जैसे गीतों ने माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। बच्चों ने अपनी मधुर आवाज़ों और समर्पण के साथ इन गीतों को प्रस्तुत किया, जिससे वहां मौजूद सभी लोगों के दिलों में देशप्रेम की भावना जागृत हुई। इसके साथ ही बच्चों ने स्वागत गीतों के माध्यम से दर्शकों का स्वागत किया और अपने देश के प्रति गर्व को व्यक्त किया।
बच्चों ने नृत्य प्रस्तुतियों से भी दर्शकों का मन मोह लिया। देशभक्ति गीतों पर थिरकते हुए बच्चों ने नृत्य के माध्यम से देश के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। उनकी प्रस्तुतियों में भारतीय संस्कृति और विविधता की झलक साफ दिखाई दी। बच्चों के उत्साह और जोश ने पूरे कार्यक्रम को एक खास आयाम दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने बच्चों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए वीरों की कुर्बानी को याद किया। उन्होंने कहा कि आज जो हम स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं, वह उन महान शहीदों की बदौलत है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने बच्चों को देश की सेवा में समर्पित रहने और उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह दिन हमारे देश के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण है, और इसे इस प्रकार मनाना एक गर्व का विषय है।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी बच्चों, शिक्षकों और उपस्थित अतिथियों ने पूरे जोश और गर्व के साथ भाग लिया। इस विशेष आयोजन ने स्वतंत्रता दिवस को एक यादगार क्षण बना दिया, जहां बच्चों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रेरित किया और देशभक्ति की भावना को प्रबल किया।
इस प्रकार, एनएससी पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन बच्चों और समुदाय के लिए एक प्रेरणा स्रोत बना, जहां उन्होंने अपने देश के प्रति अपने प्यार और सम्मान को अभिव्यक्त किया।

78वें स्वतंत्रता दिवस पर नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के नेतृत्व में ध्वजारोहण समारोह आयोजित

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। नगर में 78वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के नेतृत्व में छेत्रिय अंगूरी बाग उद्योग व्यापार मंडल द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक और वरिष्ठ व्यापारी श्री विद्या नन्द आर्य ने ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण समारोह का संचालन नगर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री श्री राकेश सक्सेना द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्या नन्द आर्य ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की आजादी की लड़ाई में सभी धर्मों के लोगों ने समान रूप से योगदान दिया। उन्होंने कहा, देश को आजाद कराने में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मों के देशभक्तों ने हंसते-हंसते कुर्बानियां दीं। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज का दिन उन महान क्रांतिकारियों की याद में एक पर्व की तरह मनाया जाता है।
अंगूरी बाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री डॉ. महेंद्र श्रीवास्तव और नगर उपाध्यक्ष योगेंद्र प्रकाश आर्य ने सभी उपस्थित देशभक्तों का धन्यवाद दिया और मिष्ठान का वितरण किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन न केवल हमारी आजादी के लिए संघर्ष करने वालों को याद करने का अवसर है, बल्कि यह हमें अपने देश के प्रति कर्तव्यों की याद भी दिलाता है।
इस अवसर पर नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री हाजी मो. इखलाक खान, महामंत्री श्री राकेश सक्सेना, कोषाध्यक्ष श्री राजन रॉय, जॉली राजपूत, नगर युवा अध्यक्ष श्री अंकुर श्रीवास्तव, नगर प्रभारी श्री ठाकुर सर्वेंद्र सिंह, नगर चेयरमैन श्री सरदार जगदीप सिंह, नगर महिला अध्यक्ष श्रीमती सोनी शुक्ला, महामंत्री श्रीमती अनिता शर्मा, नगर उपाध्यक्ष श्री आफताब अंसारी, मो. अहमद इखलाक सहित सैकड़ों व्यापारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
इस आयोजन ने फर्रुखाबाद के नागरिकों में देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया और स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष दिन को उल्लास और गर्व के साथ मनाने का अवसर प्रदान किया।

देश के प्रति कर्तव्यों का बोध कराता है स्वतंत्रता दिवस

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। प्रेस क्लब अध्यक्ष सर्वेन्द्र कुमार अवस्थी व प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुशवाह ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर पत्रकारों के साथ देश हित में कलम चलाने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष सर्वेन्द्र कुमार अवस्थी ने कहा कि आज से 78 वर्ष पूर्व आजादी के दीवानों ने अंग्रेजों के खिलाफ लंबी लड़ाई लडक़र हमें आजादी दिलाई थी।
हमें आजादी यूं यूं ही ह नहीं में मिली बल्कि इसके लिए लंबी लड़ाई लडऩी पड़ी थी, तब कहीं आजादी का सपना पूरा हुआ था। श्री अवस्थी ने बताया कि 78 साल पहले हर घर तिरंगा लगाकर मनाया गया था। जिसे नया तिरंगा नहीं मिल पाया था, उसने पुराने तिरंगे को फहराया था और जिसके पास पुराना तिरंगा भी नहीं था, उसने कागज के तिरंगा बनाकर अपने घरों पर लगाए थे।
इसके अलावा बम के गोलों से सलामी दी गई थी। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुशवाह ने कहा कि देश निर्माण में कलम के सिपाहियों का बड़ा योगदान है। देश निर्माण में ध्वजारोहण में सुशील मिश्रा, उपकार मणि उपकार, मोहन लाल गौड़, राकेश मिश्रा, इमरान हुसैन आबिद हुसैन, अनुराग पाण्डेय आदि पत्रकारबंधु मौजूद रहे।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को निर्भीक होकर अपने दायित्वों को बाखूबी निभाना होगा। वरिष्ठ छायाकार रविंद्र भदौरिया ने कहा कि आज हम जो ये खुली हवा में सांस ले रहे है वह सब उन वीर सपूतों की वजह से संभव हो पाया है जो देश के लिए मर मिटने को तैयार रहते है। दीपक सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी घटनाओं से रूबरू करते हुए कहा कि समाज का कुरीतियों से मुक्त होना ही आजादी है।