24 C
Lucknow
Friday, February 13, 2026
Home Blog Page 3427

US में केंटकी अदालत के बाहर गोलीबारी, मां-बेटी की मौत

0
Shooting outside Kentucky court
Shooting outside Kentucky court

केंटकी कोर्टहाउस के बाहर हुई गोलीबारी (Shooting) में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को ढूंढ लिया गया है और वह सोमवार दोपहर को अधिकारियों से बातचीत कर रहा था। खबरों के अनुसार, US में केंटकी में एक अदालत के बाहर सोमवार को एक बंदूकधारी ने एक मां और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी ।

पुलिस के पीछा करने के दौरान उसने राजमार्ग पर खुद को भी गोली (Shooting) मार ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। एलिजाबेथटाउन पुलिस ने बताया कि संदिग्ध क्रिस्टोफर एल्डर (46) की हालत गंभीर बनी हुई है। उसने खुद को गोली मार ली थी।

पुलिस के अनुसार, गोली लगने से मारी गई, एलिजाबेथटाउन निवासी एरिका रिले (37) सोमवार को सुबह एल्डर के साथ हार्डिन काउंटी में एक अदालत की सुनवाई में शामिल हुई थी। एलिजाबेथटाउन के पुलिस प्रमुख जेरेमी थॉम्पसन ने बताया कि दोनों के बीच संबंध थे।

पुलिस ने सोमवार दोपहर एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि रिले की मां, हार्डिंसबर्ग निवासी जेनेट रेली (71) को भी गोली लगी और अस्पताल ले जाने के बाद उनकी मृत्यु हो गई। थॉम्पसन ने बताया कि गोलीबारी पार्किंग स्थल में हुई और फिर एल्डर घटनास्थल से भाग गया।

सीएम योगी ने दिलाया भरोसा, कहा- सबकी समस्या का हर हाल में किया जाएगा समाधान

0

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि गरीबों को उजाड़ने का दुस्साहस करने वाले माफिया, दबंगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। गरीबों की जमीन तो बचाई ही जाएगी, साथ ही जिन भी जरूरतमंदों को अभी पक्का मकान नहीं मिल पाया है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के दायरे में लाकर पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

सीएम योगी (CM Yogi) ने उक्त निर्देश मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए दिए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान करीब 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक सीएम योगी खुद पहुंचे और समस्या सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए।

उनकी बात इत्मीनान से सुनने के बाद पास खड़े अधिकारियों को समस्या समाधान हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए। अलग-अलग मामलों से जुड़े समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि प्रभावी कार्रवाई करते हुए सबकी समस्या का समाधान हर हाल में किया जाएगा।

‘आप काम पर लौटें और आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अब हम देखेंगे’, प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से SC ने कहा

जमीन कब्जा किए जाने की कुछ शिकायतों पर मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। सरकार किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देने और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने को संकल्पित है। सीएम योगी ने कहा कि राजस्व व पुलिस से संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई हो। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि अधिकारी जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता पर रखें और हर पीड़ित की समस्या का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

पैसे के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज

जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कई लोग गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पैसे के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। जन स्वास्थ्य की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

‘आप काम पर लौटें और आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अब हम देखेंगे’, प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से SC ने कहा

0
Kolkata Rape Case
Kolkata Rape Case

नई दिल्ली। कोलकाता में हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर देशभर में बवाल जारी है। डॉक्टर्स अपनी मांगों को लेकर देश के अल-अलग हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक डॉक्टर से कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में स्वत: संज्ञान लिया। कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक डॉक्टर से कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। कोर्ट ने ऐलान किया कि डॉक्टर्स की सुरक्षा पर नेशनल टास्क फोर्स बनाने जा रहे हैं।

इस मामले में शीर्ष कोर्ट (Supreme Court) में मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि ज्यादातर युवा डॉक्टर 36 घंटे काम करते हैं, हमें काम करने की सुरक्षित स्थितियां सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय प्रोटोकॉल बनाने की जरूरत है।

इस घटना के बाद से देशभर के डॉक्टर्स प्रदर्शन कर रहे हैं। इसका जिक्र करते हुए CJI ने कहा कि हम एक नेशनल टास्क फोर्स बनाना चाहते हैं जिसमें सभी डॉक्टरों की भागीदारी होगी। CJI ने डॉक्टरों को कहा कि आप हम पर भरोसा करें। डॉक्टर्स की हड़ताल पर कहा, इस बात को समझें कि पूरे देश का हेल्थ केयर सिस्टम उनके पास है। आप काम पर लौटें और आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अब हम देखेंगे।

कोलकाता रेप-मर्डर केस पर सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि देशभर के अस्पतालों में खासतौर पर सरकारी अस्पतालों में युवा डॉक्टरों को लेकर स्थिति बेहद कमजोर है। उन्होंने पीड़िता की हत्या को सुसाइड बताने के मामले का भी जिक्र किया। चीफ जस्टिस ने कहा कि अपराध का पता चलने के बाद प्रिंसिपल ने उसे आत्महत्या बताया। पश्चिम बंगाल की तरफ से कोर्ट में पेश हुए वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि यह गलत है।

इस सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की 10 बड़ी टिप्पणी-

1- सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा, हर बार बलात्कार और हत्या होने पर देश की अंतरात्मा नहीं जागनी चाहिए।

2- यह केवल भयावह घटना नहीं बल्कि पूरे भारत में डॉक्टरों की सुरक्षा की कमियों को उजागर करता है।

3-सीजेआई ने कहा कि हम अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं।

4- कोर्ट ने कहा, अगर महिलाएं काम पर नहीं जा सकतीं और सुरक्षित नहीं रह सकतीं तो हम उन्हें बुनियादी समानता से वंचित कर रहे हैं।

5- पीड़िता की पहचान उजागर होने पर चिंता जताते हुए कोर्ट ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है।

6-CJI ने कहा, प्रिंसिपल ने इसे आत्महत्या बताने की कोशिश की, माता-पिता को शव देखने की इजाजत नहीं!

कोरोना पॉजिटिव हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

7- CJI ने पश्चिम बंगाल सरकार और हॉस्पिटल प्रशासन को फटकार लगाई? कहा एफआइआर देर से क्यों दर्ज हुई? हॉस्पिटल प्रशासन आखिर क्या कर रहा था?

8- अस्पताल में हुई तोड़फोड़ पर सवाल उठाते हुए कोर्ट ने कहा कि पुलिस को घटनास्थल की सुरक्षा करनी चाहिए। आखिर 7 हजार लोग वहां दाखिल कैसे हुए?

9- कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि वह सिर्फ हत्यारा नहीं बल्कि एक विकृत व्यक्ति है। कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों पर सख्ती को लेकर भी पश्चिम बंगाल सरकार को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को नहीं रोका जा सकता।

10- सु्प्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल की भूमिका पर भी सवाल उठाए। पूछा कि आखिर प्रिंसिपल क्या कर रहे थे। उन्हें इतनी देरी से पूछताछ के लिए क्यों बुलाया गया। उन्होंने ऐसी निष्क्रियता क्यों दिखाई।

कोरोना पॉजिटिव हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

0
Digvijay Singh
Digvijay Singh

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) की कोरोना (Corona) रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर दी है।

दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने लिखा, ‘मेरा COVID test पॉजिटिव आया है। मुझे 5 दिनों तक आराम करने के लिए कहा गया है। इसलिए मैं कुछ समय किसी से नहीं मिल पाउंगा। क्षमा करें। आप सभी भी COVID से बचने के लिए अपना ख्याल रखें।’

सिपाही भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, इस वेबसाइट से करें डाउनलोड

0
UP Police constable
UP Police constable

उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा (UP Police Constable Exam) को लेकर ताजा अपडेट आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। बोर्ड की ओर जारी अधिसूचना के मुताबिक, अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in. से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड पर परीक्षा की तारीख और समय, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा सेंटर का विवरण लिखा है। परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो और पहचान पत्र भी लाना होगा। अभ्यर्थी अपनी परीक्षा की तिथि से तीन दिन पहले पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जारी लिंक से ए़डमिट कार्ड से डाउनलोड कर सकते हैं।

 बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्णा ने बताया कि लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर अलग-अलग तिथियों में अपलोड किया होगा। निर्धारित परीक्षा दिवस के सापेक्ष प्रवेश पत्र जारी होने की नियत तिथि से पूर्व किसी भी अन्य परीक्षा तिथियों के प्रवेश पत्र अपलोड नहीं किए जाएंगे।

बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपेक्षा की है कि वह अपनी परीक्षा तिथि के आधार पर प्रवेश पत्र जारी होने की अंकित तिथि को ही अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बता दें बोर्ड द्वारा 23 अगस्त को होने वाली परीक्षा (Constable Exam)  का एडमिट कार्ड आज अपलोड कर दिया है। इसी तरह 24 अगस्त की परीक्षा का 21 अगस्त को, 25 अगस्त की परीक्षा का 22 अगस्त को, 30 अगस्त की परीक्षा का 27 अगस्त को और 31 अगस्त की परीक्षा का 28 अगस्त को एडमिट कार्ड अपलोड किया जाएगा।

सिपाही (Constable Exam)  सीधी भर्ती की दोबारा होने वाली लिखित परीक्षा में जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन में अपने आधार नंबर का उल्लेख नहीं किया है, उन्हें अनिवार्य रूप से दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर जाकर आधार कार्ड का सत्यापन कराना होगा। अन्य अभ्यर्थियों को भी इसी तरह दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पूर्व किसी को भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 8867786192 और 9773790762 जारी किया है।

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्णा ने बताया कि अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए उनके परीक्षा केंद्रों वाले जिलों की सूची शुक्रवार को वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

फरवरी में हुई परीक्षा (Constable Exam) के लिए करीब 48 लाख आवेदन आए थे, जिन्हें दोबारा परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। सॉल्वरों पर नकेल कसने के लिए बोर्ड तकनीक का इस्तेमाल करेगा। दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी होगी।

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

0
Share Market
Share Market

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार (Share Market)  में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का मामूली दबाव भी बना, लेकिन इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिल जाने की वजह से शेयर बाजार की रफ्तार तेज हो गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.59 प्रतिशत और निफ्टी 0.62 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market)  के दिग्गज शेयरों में से बीपीसीएल, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, हीरो मोटोकॉर्प, इंडसइंड बैंक और टीसीएस के शेयर 2.40 प्रतिशत से लेकर 1.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर ओएनजीसी, भारती एयरटेल, सिप्ला, टाटा स्टील और एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयर 1.64 प्रतिशत से लेकर 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market)  में 2,253 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,464 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 789 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 26 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 4 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 41 शेयर हरे निशान में और 9 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बागेश्वर धाम जा रहे ऑटो की ट्रक से भिडंत, 7 श्रद्धालुओं की माैत

बीएसई का सेंसेक्स आज 297.86 अंक की मजबूती के साथ 80,722.54 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से ये सूचकांक गिर कर 80,517.95 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इस गिरावट के बाद खरीदारों ने बाजार में मोर्चा संभाल लिया और एक्टिव होकर लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 476.94 अंक की तेजी के साथ 80,901.62 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 76.25 अंक उछल कर 24,648.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बिकवाली का दबाव बनने की वजह से ये सूचकांक गिर कर 24,607.20 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद खरीदारों के एक्टिव हो जाने की वजह से इस सूचकांक की चाल में भी तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 147.70 अंक की तेजी के साथ 24,720.35 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 12.16 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,424.68 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, निफ्टी ने 31.50 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,572.65 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।