25 C
Lucknow
Friday, February 13, 2026
Home Blog Page 3425

आवारा गोवंश से लोगों का जीना हराम, जिला प्रशासन के ठेंगे पर सीएम योगी का फरमान

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। शहर और गांवों में आवारा गोवंश का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों के बावजूद, जिला प्रशासन इस मुद्दे को लेकर लापरवाह बना हुआ है।
रात होते ही हर सडक़ पर गोवंश का झुंड जमा हो जाता है, जिससे न सिर्फ यातायात बाधित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं का भी खतरा बढ़ जाता है। मोहल्लों और मुख्य सडक़ों पर गोवंश के बड़े-बड़े झुंडों का जमावड़ा आम बात हो गई है। कई बार तो इन पशुओं के कारण लोग रात को बाहर निकलने से भी डरते हैं।
सरकार द्वारा संचालित गौशालाओं की स्थिति बेहद खराब है। गौशालाओं में गोवंश के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण, वे सडक़ों पर घूमते रहते हैं। स्थिति यह है कि गौशालाओं में क्षमता से अधिक गोवंश भरे होने के कारण नए पशुओं को रखने की जगह नहीं है।
सीएम योगी द्वारा आवारा गोवंश के संरक्षण और गौशालाओं की स्थिति सुधारने के लिए सख्त निर्देश दिए गए थे, लेकिन जिले के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, जिले में लगभग 3,500 आवारा गोवंश सडक़ पर घूम रहे हैं, जबकि गौशालाओं की क्षमता मात्र 2,000 पशुओं की है। इसका मतलब है कि 1,500 से अधिक गोवंश खुलेआम सडक़ों पर घूम रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण उनकी समस्याओं में दिन-प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। कई स्थानों पर लोगों ने खुद ही गोवंश को सडक़ से हटाने के प्रयास किए हैं, लेकिन प्रशासन से कोई सहायता नहीं मिली है।
जिले में आवारा गोवंश की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। सीएम योगी के निर्देशों के बावजूद जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण आम जनता को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गौशालाओं की दयनीय स्थिति और अधिकारियों की उदासीनता इस समस्या को और भी गंभीर बना रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

भ्रष्टाचार में फंसे ED अधिकारी आलोक रंजन ने किया सुसाइड

0
ED officer Alok Ranjan
ED officer Alok Ranjan committed suicide

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में तैनात एक अधिकारी आलोक कुमार रंजन (Alok Ranjan ) ने मंगलवार शाम को आत्महत्या कर ली। आलोक कुमार रंजन का शव साहिबाबाद में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जानकारी मिलने के बाद ED के अधिकारी भी पहुंचे, लेकिन कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं था। आलोक रंजन (Alok Ranjan ) एक कथित भ्रष्टाचार मामले में ED और CBI की जांच के दायरे में थे। जांच में नाम आने के बाद से ही वह काफी परेशान चल रहे थे।

सात अगस्त को ED के एक सहायक निदेशक संदीप सिंह को 50 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में CBI ने गिरफ्तार किया था। CBI से मुंबई के एक ज्वेलर ने शिकायत कर बताया था कि कुछ महीने पहले उसके यहां ED की रेड पड़ी थी। इस रेड के बाद ED ने उसके बेटे से पूछताछ की थी। चूंकि ED बेटे को गिरफ्तार कर सकती थी तो सहायक निदेशक संदीप सिंह नेबेटे को गिरफ्तार नहीं करने के एवज में 50 लाख रुपए की मांग की थी।

ज्वेलर से मांगी रिश्वत और फंस गए ED अधिकारी

ज्वेलर अपने बेटे को गिरफ्तारी से बचाने के लिए पैसे देने को भी तैयार हो गया, लेकिन उसने इसकी शिकायत CBI से भी कर दी। इसी महीने सात अगस्त को सहायक निदेशक संदीप सिंह को 20 लाख रुपए की रिश्वत लेते दिल्ली के लाजपत नगर से CBI ने गिरफ्तार कर लिया। CBI ने संदीप सिंह के ऊपर FIR भी दर्ज कर ली। CBI ने बताया कि मुंबई में ज्वेलर के यहां जब ED ने रेड की थी, तब संदीप सिंह उस टीम का हिस्सा था।

जांच में आया आलोक कुमार रंजन (Alok Ranjan ) का नाम

इसके बाद CBI ने जब घूस लेने को लेकर संदीप सिंह से पूछताछ शुरू की तो आलोक कुमार रंजन (Alok Ranjan ) का नाम भी सामने आया। CBI ने अपनी FIR में आलोक रंजन के नाम का भी जिक्र किया। CBI की FIR में अपना नाम देख आलोक रंजन काफी परेशान रहने लगे। इसी बीच ED ने भी मामले में कार्रवाई करनी शुरू कर दी। पहले तो ED ने सहायक निदेशक संदीप शर्मा को सस्पेंड कर दिया, फिर CBI की FIR पर ही मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर लिया।

गिरफ्तारी के डर से किया सुसाइड!

जानकारी के अनुसार, ED के सहायक निदेशक संदीप सिंह के साथ अपना नाम CBI की FIR में देख आलोक कुमार रंजन (Alok Ranjan ) सदमे में थे। मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज हो गया था। संदीप सिंह की तरफ उन पर भी निलंबन की तलवार लटक रही थी। इसीलिए यह अंदेशा जताया जा रहा है कि अपने ऊपर कार्रवाई के डर से उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी होगी। हालांकि, अभी इस पर दिल्ली पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

‘नवाब ब्रांड’ ही सपा की असली पहचानः सीएम योगी

0
CM Yogi
CM Yogi

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि अयोध्या, गोमतीनगर व कन्नौज की घटना ही समाजवादी पार्टी का ‘नवाब ब्रांड’ है। कोलकाता की अराजकता पर चिकित्सक व आधी आबादी आंदोलित है, लेकिन सपा मुखिया दुष्कर्मियों व कोलकाता सरकार का बचाव कर रहे हैं। सपा मुखिया का बेशर्मीपूर्ण बयान ही उनकी पार्टी का असली चेहरा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में साजिश हो रही है। इसे समझने की आवश्यकता है। सीएम ने आरोप लगाया कि बहुसंख्यक समाज के विपरीत कथित धर्मनिरपेक्षता की राजनीति करने वाले दलों के स्वर भारत की मूल विचारधारा पर होने वाले हमले में नहीं निकलते।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान-2024 की कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हमें बैकफुट पर जाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि विपक्ष के कारनामों की पोल खोलने की जरूरत है। मुख्यमंत्री कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमलावर रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि इस अभियान को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाइए।

सपा मुखिया का बेशर्मीपूर्ण बयान ही पार्टी का असली चेहरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि अयोध्या, गोमतीनगर व कन्नौज की घटना ही समाजवादी पार्टी का ‘नवाब ब्रांड’ है। यही इनका असली चेहरा है। कोलकाता की अराजकता पर चिकित्सक व आधी आबादी आंदोलित है, लेकिन सपा मुखिया वहां की सरकार का बचाव कर रहे हैं। सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उत्तर प्रदेश में साजिश हो रही है। इसे समझने की आवश्यकता है।

परिवार के हर सदस्य से संवाद बनाइए

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि हर घर तक पहुंचिए और परिवार के हर सदस्यों से संवाद बनाइए। उनसे कहिए कि उपचुनाव में विपक्षी दलों के नेताओं से पूछें कि आखिर एक-एक लाख रुपये के बॉन्ड भरवाए गए थे। वह कहां हैं। सोशल मीडिया से लेकर आमजन के बीच कांग्रेस व सपा के झूठ का पर्दाफाश कीजिए।

सक्षम नेतृत्व न होता तो अस्थिर करने में सफल होते

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि राजनीतिक अस्थिरता का दृश्य श्रीलंका व बांग्लादेश में दिखा। भारतीय राजनीति में लोकसभा चुनाव के छह माह पहले से इसकी सुगबुगाहट देखने को मिल रही थी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई जा रही थी। यह भाजपा व हमारी विचारधारा को रोकने के षडयंत्रों की ओर इशारा करती है। यदि देश में सक्षम नेतृत्व न होता तो वे लोग अस्थिरता पैदा करने में सफल हो गए होते। देश में राजनीतिक स्थिरता के लिए भारतीय जनता पार्टी आवश्यक है।

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना भाजपा

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2014 में पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना। आमजन के मन में जिज्ञासा है कि भाजपा कर्मठ कार्यकर्ताओं व सक्षम नेतृत्व के बल पर सबसे बड़ा राजनीतिक दल नहीं होता तो तय था कि 2024 में जिस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के षडयंत्र हुए थे, वे सफल होकर भारत को लंबे समय तक अस्थिरता के दौर में ढकेलने का कार्य करते।

मूल्यों व आदर्शों की राजनीति करने वाला दल है भाजपा

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि भाजपा मूल्यों व आदर्शों की राजनीति करने वाला एकमात्र दल है। विरोधी विचारधारा के लोग भी भाजपा के कैडर, अनुशासन, संगठन कार्यपद्धति व कार्यक्रम को मानते हैं। भाजपा के पास कैडर बेस्ड पार्टी का स्ट्रक्चर है। देश में जब भी चुनौती आती है तो यह कैडर काम करता है। दल से बढ़कर देश है, संकट के समय इस भाव के साथ भाजपा का कार्यकर्ता सेवा के लिए तैयार रहता है। कोरोना में पीएम मोदी के आह्वान पर ‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ता पीड़ितों के साथ खड़ा रहा। आपदा, त्रासदी, बाढ़, भूकंप आदि के समय भी संगठनात्मक ढांचा समर्पित भाव के साथ सेवा करता दिखता है।

भाजपा के साथ जुड़ना चाहता है हर व्यक्ति

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर व्यक्ति भाजपा के साथ जुड़ना चाहता है। सीएम ने अपील की कि एक मोबाइल फोन से एक ही सदस्य बनाएं। हर बूथ पर 200 सदस्य बनाना है। इसके लिए कार्यकर्ता गांवों में अलग-अलग तबकों के बीच जाएं और लेखक, साहित्यकार, समाज सुधारक, किसान, युवा, सेवानिवृत्त सैनिक समेत हर वर्ग को जोड़ें, सूची बनाएं। मलिन-दलित बस्तियों में जाकर पहले उनकी सुनिए, फिर अपनी कहिए। केंद्र व राज्य की योजनाओं, रोजगार व कनेक्टिविटी से अवगत कराइए। संवाद सदस्यता अभियान के जरिए जनता से जुड़िए। आधी आबादी भाजपा से जुड़ना चाहती है। सीएम ने कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया कि घर-घर जाएं और सिर्फ मुखिया से ही नहीं, बल्कि हर सदस्य से मिलें। महिला मोर्चा की पदाधिकारी महिलाओं तथा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता युवाओं से मिलें।

पहली सितंबर से चलेगा अभियान

सीएम ने बताया कि पहली से 25 सितंबर तक पहले चरण का अभियान चलेगा। द्वितीय चरण पहली से 15 अक्टूबर तक चलेगा और 15 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता का अभियान चलेगा। सक्रिय सदस्य के लिए आवश्यक होगा कि वह 100 सदस्य बनाया हो। सीएम ने कहा कि बूथशः फिजिकल वेरीफिकेशन कर सकें तो कोई अफवाह व षडयंत्र चुनौती नहीं रह पाएगी।

सर्वसमावेशी पार्टी है भाजपा

सीएम ने कहा कि चुनाव में सपा व कांग्रेस समाज के बड़े तबके को गुमराह करने में सफल रहे। भाजपा जातिवादी नहीं, बल्कि सर्वसमावेशी पार्टी है। हमें सर्वसमाज के पास जाना है। हमारे लिए देश प्रथम है। भाजपा से समाज व देश को अपेक्षाएं हैं। सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा पर संविधान बदलने, आरक्षण समाप्त करने का आरोप लगाने वालों को जवाब दीजिए। सीएम ने कहा कि सपा कांग्रेस का पिछलग्गू बनकर कार्य कर रही है।

2047 तक देश को मजबूत बनाना है तो भाजपा को सशक्त बनाना होगा

सीएम योगी ने कहा कि 2047 तक भाजपा को मजबूत बनाना है तो भारतीय जनता पार्टी को सशक्त बनाना होगा। आमजन का विश्वास है कि भाजपा सशक्त होगी तो भारत मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया भारत की प्रगति देख रही है। 2004 में भारत की अर्थव्यवस्था 12वें व 2014 में 10वें नंबर पर थी। अभी पांचवें नंबर पर है। तीन वर्ष के अंदर भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। सीएम ने कहा कि देश में समाज के हर तबके को बिना भेदभाव शासन की योजना का लाभ मिला। जाति-मजहब नहीं, बल्कि सबका साथ-सबका विकास की भावना के साथ योजनाओं का लाभ दिया गया।

व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के स्वावलंबन का जरिया है शिक्षा: सीएम योगी

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्रदेव सिंह, उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी संजीव चौरसिया आदि मौजूद रहे।

व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के स्वावलंबन का जरिया है शिक्षा: सीएम योगी

0
CM Yogi
CM Yogi

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि किसी भी समर्थ और सशक्त राष्ट्र की सबसे प्रमुख उपलब्धि शिक्षा होती है। शिक्षा सभ्य व समर्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की बुनियाद है और बुनियादी जरूरत भी। शिक्षा के बिना मानवीय मूल्यों और जीवन सृष्टि की आवश्यकताओं की पूर्ति की कल्पना नहीं की जा सकती है।

सीएम योगी (CM Yogi)  मंगलवार को गोरखपुर के चरगांवा ब्लॉक के लिए “निपुण भारत मिशन” के तहत प्रदेश में ‘रोड टू स्कूल’ के पहले प्रोजेक्ट का शुभारंभ कर रहे थे। चरगांवा ब्लॉक क्षेत्र के एक रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। व्यक्ति आत्मनिर्भर होगा तो समाज और राष्ट्र भी आत्मनिर्भर होगा। ऐसे में कोई कारण नहीं कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनने से वंचित रह जाए।

उन्होंने शिक्षा के महत्व की चर्चा करते हुए कहा कि प्राचीन समय से अलग अलग कालखंडों में शिक्षा को सर्वसुलभ बनाने के प्रयास किए गए। इसमें गुरुकुल प्रणाली भी प्रेरक रही। तक्षशिला, नालंदा, विक्रमशिला, काशी, कांचीपुरम की ख्याति अध्ययन और अध्यापन के बेहतरीन केंद्र के रूप में रही। प्राचीनकाल के अलावा बदले हालात में देश को आजादी मिलने के बाद भी शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रयास हुए लेकिन अभी भी बहुत कुछ करने की जरूरत है।

2017 से दूर हो रही ड्रापआउट की समस्या

सीएम योगी (CM Yogi) ने पिछले सात सालों से सरकार के प्रयासों से प्रदेश के परिषदीय स्कूलों की दशा में आए बदलाव का उल्लेख करते हुए कहा कि 2017 के पहले ड्रापआउट एक बड़ी समस्या थी। बड़ी संख्या में नामांकित बच्चे भी स्कूल नहीं आते थे तो कई कक्षा पांच के बाद छह में और कक्षा आठ के बाद नौ में एडमिशन नहीं लेते थे। सरकार ने स्कूल चलो अभियान में शिक्षकों की भूमिका को महत्व दिया तो आज ये समस्या दूर होती जा रही है। स्कूल चलो अभियान का परिणाम है कि 2017 के बाद यूपी के परिषदीय विद्यालयों में 50 से 60 लाख नए बच्चे बढ़े हैं। बीच के दो साल कोरोना से प्रभावित होने के बावजूद इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या 1.34 करोड़ से बढ़कर 1.92 करोड़ हो गई है। उन्होंने कहा कि जब हम बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाएंगे तो भारत का भविष्य उज्ज्वल बनाने में सफल होंगे।

संसाधन से लेकर प्रोत्साहन पर है सरकार का ध्यान

स्कूली शिक्षा को मजबूत करने के लिए संसाधन से लेकर प्रोत्साहन तक दिए गए ध्यान का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और मानिंद लोगों को साथ लेकर प्रदेश में बड़ी संख्या में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों को सुदृढ़ बनाया गया है। यहां शानदार फर्नीचर व अन्य सुविधाओं के साथ स्मार्ट क्लास बनाए गए हैं। बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित करने को यूनिफॉर्म, कॉपी किताब, बैग, जूता मोजा आदि के लिए सरकार हर बच्चे के अभिभावक को 1200 रुपये की धनराशि देती है।

बालिकाओं की शिक्षा के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को संसाधन सम्पन्न बनाया जा रहा है। श्रमिकों के पाल्यों की मुफ्त शिक्षा के लिए सभी मंडल मुख्यालय पर अटल आवासीय विद्यालय खोले गए हैं। जल्द ही 57 जिलों में डे स्कूल खोले जाएंगे। शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए ही पीएम श्री और मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मिलकर प्रयास होंगे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप निपुण भारत मिशन से निपुण उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए हम सफल होंगे।

स्कूल चलो अभियान का ही नया रूप है रोड टू स्कूल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि रोड टू स्कूल प्रोजेक्ट स्कूल चलो अभियान का ही नया रूप है। इसमें रिसोर्स पर्सन और उनके ऊपर की टीम एक पिरामिड के रूप में बच्चों को स्कूल लाने, उनकी उपस्थित बनाए रखने और उनके शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और कला कौशल की मॉनिटरिंग करती है। रोड टू स्कूल में बच्चों को उदाहरण देकर सिखाने ओर जोर है। यह एक अभिनव कार्यक्रम है जो बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन, कक्षा में उनकी नियमित उपस्थिति और आगे की कक्षाओं में प्रवेश के लिए संवेदनशील प्रयास करता है। शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए जो तमाम प्रयास हो रहे हैं, रोड टू स्कूल उसी का हिस्सा है।

बेसिक शिक्षा विभाग के साथ मिलकर ‘रोड टू स्कूल’ प्रोजेक्ट शुरू करने के मुख्यमंत्री ने अशोक लीलैंड लिमिटेड और उसके कार्यान्वयन भागीदार लर्निंग लिंक फाउंडेशन को धन्यवाद दिया। सीएम योगी ने बताया कि रोड टू स्कूल प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में चरगांवा ब्लॉक के सभी 78 परिषदीय विद्यालयों (प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कम्पोजिट) को शामिल किया गया है। इससे 17781 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। दूसरे चरण में भटहट ब्लॉक के सभी 90 परिषदीय विद्यालयों के 16434 छात्रों को फायदा होगा। रोड टू स्कूल प्रोजेक्ट में परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का नामांकन बढ़ाने, ड्राप आउट रोकने, बच्चों में पठन-पाठन के प्रति अभिरुचि बढ़ाने, उनके स्वास्थ्य देखभाल और उन्हें खेल एवं कौशल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

खुद को अपडेट रखें शिक्षक

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षक नए भारत के निर्माता हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को पढ़ाने के लिए खुद को भी ज्ञान के विविध आयामों से अपडेट रखें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अपने विषय और फील्ड के साथ सामाजिक दायित्वों की भी जानकारी होनी चाहिए ताकि वे बच्चों को योग्य नागरिक बना सकें। खुद को अपडेट रखकर ही वे बच्चों को कुशल बना पाएंगे और आने वाली पीढ़ी उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करेगी।

इस बार और भी भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, योगी सरकार ने शुरू की तैयारी

कार्यक्रम को विधायक महेंद्रपाल सिंह, प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डॉ. एस. सुंदरम ने भी संबोधित किया। आभार ज्ञापन अशोक लीलैंड फाउंडेशन के उपाध्यक्ष शशि कुमार ने किया। इस अवसर पर विधायक फतेह बहादुर सिंह, राजेश त्रिपाठी, डॉ. विमलेश पासवान, सरवन निषाद, अशोक लीलैंड के निदेशक एनबी बालाचंद्रन आदि समेत बड़ी संख्या में शिक्षक और स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

स्टालों का अवलोकन कर सीएम योगी (CM Yogi) ने कराया बच्चों को अन्नप्राशन

रोड टू स्कूल प्रोजेक्ट के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कार्यक्रम स्थल पर बेसिक शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार आदि विभागों की तरफ से लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। बेसिक शिक्षा के स्टाल पर उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के स्टाल पर उन्होंने बच्चों को दुलारकर उनका अन्नप्राशन कराया और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की। इसके बाद मंच पर उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की उत्कृष्ट छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इन छात्राओं से आत्मीय संवाद कर उन्हें खूब पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस बार और भी भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, योगी सरकार ने शुरू की तैयारी

0
Deepotsav
Deepotsav

अयोध्या । योगी सरकार दीपावली के अवसर पर अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव (Deepotsav) कार्यक्रम में भव्यता के नए प्रतिमान स्थापित करने जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के स्थापित होने के बाद इस पहले दीपोत्सव में 7 मैकेनाइज्ड टैबल्यू, कोरियोग्राफ्ड एरियल ग्रीन फायरक्रैकर शो समेत विभिन्न प्रकार के आकर्षणों को शामिल किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष अयोध्या में दीपोत्सव (Deepotsav)  के दौरान राम की पैड़ी समेत 51 घाटों पर कुल मिलाकर 21 लाख से ज्यादा दीए जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था। वहीं, इस साल योगी सरकार 25 लाख दीयों से अयोध्या को जगमग करने की तैयारी कर रही है।

इतना ही नहीं, अयोध्या के अंदर 500 स्थानों को आकर्षक साइनेज बोर्ड्स के माध्यम से सजाया जाएगा तथा प्रभु श्रीराम से जुड़े 20 आर्टिस्टिक इंस्टॉलेशंस को भी स्थापित करने में वरीयता दी जाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा एजेंसी निर्धारण व कार्यावंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और माना जा रहा है कि सितंबर माह से दीपोत्सव (Deepotsav) के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की तैयारी शुरू हो जाएगी।

7000 से अधिक वॉलेंटियर्स की उपस्थिति में होगा दीपोत्सव

उत्तर प्रदेश सरकार 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 के मध्य भव्य “दीपोत्सव 2024” (Deepotsav) कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, भगवान श्री राम की अयोध्या वापसी की घटनाओं के अनुक्रम के दृश्यों को फिर से बनाने के उद्देश्य से अयोध्या शहर को सुंदर बनाने, सरयू नदी के घाटों पर मिट्टी के दीये जलाने, नदी के तट को सजाने, कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रदर्शन और अन्य उत्सव आयोजित करने की कार्ययोजना पर काम कर रही है। इसी क्रम में, पर्यटन विभाग द्वारा एक एजेंसी को नियुक्त किया जाएगा जो राम की पैड़ी अयोध्या के विभिन्न स्थानों पर लगभग 25 लाख से अधिक) दीयों के रिकॉर्ड के लिए क्षेत्र का डिजाइन तैयार करना व मूल्यांकन प्रक्रिया को अंजाम देगी।

साथ ही, अयोध्या के 1,100 धर्माचार्यों/स्थानीय प्रसिद्ध हस्तियों/लोगों की उपस्थिति में सरयू नदी पर सबसे बड़े आरती समारोह के रिकॉर्ड के लिए क्षेत्र का डिजाइन तैयार करेगी। इसके अलावा, साइट पर गिनीज रिकॉर्ड के निष्पादन के लिए प्रयास से दो दिन पहले स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करना, लगभग 7000 से अधिक वॉलेंटियर्स (अवध विश्वविद्यालय के छात्र) के साथ पूरे गिनीज विश्व रिकॉर्ड को निष्पादित करने की प्रक्रिया को पूर्ण करेगी।

कोरियोग्राफ्ड फायरक्रैकर शो समेत शोभायात्रा में टैबल्यू बनेंगे आकर्षण

दीपोत्सव (Deepotsav) कार्यक्रम में भव्य शोभायात्रा का भी आयोजन होगा जिसमें राम रथ समेत 7 बड़े मैकेनाइज्ड टैब्ल्यू को भी शोकेस किया जाएगा। यह सभी टैब्ल्यू प्रभु श्रीराम के विभिन्न प्रसंगों से संबंधित होंगे और इनके निर्माण में ऑरोरो (बोलिविया), बासेल (स्विट्जरलैंड), साल्वाडोर (ब्राजील), बारांक्विला (कोलंबिया), डसेलडॉर्फ (जर्मनी) ग्रेनाडाइन्स से इंस्पायर्ड होंगे। वहीं, कोरियोग्राफ्ड ग्रीन एरियल फायरक्रैकर शो को 10 मिनट से ज्यादा अवधि के लिए संचालित किया जाएगा।

वहीं, अयोध्या के 500 से ज्यादा प्रमुख स्थलों को आकर्षक साइनेज बोर्ड्स से सजाया जाएगा। इसके अतिरिक्त 20 आर्टिस्टिक इंस्टॉलेशंस की भी अयोध्या के विभिन्न क्षेत्रों में दीपोत्सव कार्यक्रम के दृष्टिगल स्थापना की जाएगी। यह प्रभु श्रीराम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों, रामायण के अन्य किरदारों, अयोध्या की ब्रांडिंग व दीपोत्सव कार्यक्रम से संबंधित होगी।

राज्यसभा उप चुनाव के लिए भाजपा ने 9 प्रत्याशियों के नाम का किया एलान

0
BJP
BJP

नई दिल्ली। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर देश में सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इन सबके बीच भाजपा (BJP) ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा (BJP) ने राज्यसभा उपचुनाव (Rajya Sabha by-election) के लिए प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है।

भाजपा (BJP) ने किरण चौधरी, रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है। पार्टी ने कुल नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

नौ राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों के लिए 3 सितंबर को उपचुनाव होना है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है।