19 C
Lucknow
Friday, March 20, 2026
Home Blog Page 3135

खेत की सिंचाई करने गए वकील की गोली मार कर हत्या

0
Lawyer

सुल्तानपुर: यूपी में हमलावरों का बोलबाला शुरू हो गया है अब वे किसी भी घटना को अंजाम देने में नहीं चूकते है। सुल्तानपुर (Sultanpur) में फसल की सिंचाई करने गए एक वकील (Lawyer) को निशाना बनाकर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस (police) मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। परिवार की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, लेकिन हत्या के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के मुताबिक, अखंड नगर इलाके के मरूई किशुनदासपुर गांव की है। अधिवक्ता महेंद्र कुमार मौर्य परिवार के साथ रहते थे और कादीपुर तहसील में वकालत करते थे। रविवार रात करीब 11 बजे अधिवक्ता महेंद्र अपने खेत की सिंचाई कर रहे तभी कुछ बंदूकधारी लोगों ने उनपर गोलियां चलाईं और उनकी हत्या कर दी। इसके बाद वह रात तक नहीं लौटे तप परिजनों ने मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद घर वालो ने अधिवक्ता को खोजते हुए खेत पर पहुंचे तो देखा उनका खून से लथपथ शव पड़ा था।

पुलिस ने बताया, हत्या की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी और हमलावरों की तलाश की जा रही है। पूछताछ के लिए पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

 

कंपिल में जानलेवा बनते जा रहे जर्जर बिजली के खंभे, विभाग बेपरवाह

0

–कस्बे के कई इलाकों में खंभे झुके और जड़ से टूटे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

कंपिल (फर्रुखाबाद): कंपिल कस्बे में लगे जर्जर और झुके हुए बिजली के खंभे अब लोगों की जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। कई खंभे ऐसे हैं जो वर्षों पुराने हैं और अब तारों के बोझ से झुक चुके हैं, तो कुछ की स्थिति इतनी गंभीर है कि वे सिर्फ तारों के सहारे हवा में टिके हैं। बरसात का मौसम शुरू होते ही यह खतरा और भी बढ़ गया है, लेकिन बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

गोपाल तिवारी के घर के सामने लगे बिजली के खंभे की हालत बेहद खराब है। खंभा बुरी तरह झुक चुका है, जिससे वहाँ से गुजरने वालों में हर वक्त डर बना रहता है। गोपाल तिवारी ने बताया –

“मैंने खुद बिजलीघर जाकर शिकायत की थी, लेकिन ऊपर से केवल कहा जाता है ‘हो जाएगा’। पर कब होगा, कोई नहीं बताता। बरसात में खतरा और बढ़ गया है।”

कल्लू पांडे के घर के बाहर लगा खंभा जड़ से टूट चुका है, लेकिन ऊपर से गुजरती विद्युत तारों के सहारे अभी भी लटका हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कभी भी गिर सकता है, जिससे जानमाल का नुकसान हो सकता है.
जैन अस्पताल के पास टीचर कॉलोनी में एक खंभा लगभग 60 डिग्री तक झुक चुका है। स्थानीय निवासी मोनू मिश्रा ने बताया कि

“करीब एक वर्ष से कॉलोनी का खंभा झुका हुआ है। विभाग के जेई और ऑफिस में कई बार सूचना दी गई, लेकिन आज तक कोई सुधार नहीं हुआ।”

कस्बे के मुख्य चौराहे पर लगा एक बिजली का खंभा भी खतरनाक स्थिति में है। इस मार्ग पर भी दो खंभे ऐसे हैं जो काफी हद तक झुक गए हैं या जर्जर हो चुके हैं। इनकी मरम्मत की कोई पहल अब तक नहीं हुई है।

कस्बे के लोगों ने बार-बार विभाग से शिकायतें कीं, लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। स्थानीयों का कहना है कि जब तक कोई हादसा नहीं होगा, विभाग नहीं जागेगा। यह प्रशासनिक उदासीनता लोगों की जान से खिलवाड़ है।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग व जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे कस्बे का सर्वे कर खतरनाक खंभों की सूची बनाई जाए और तत्काल उन्हें बदला जाए। ताकि लोगों को राहत मिल सके और भविष्य में किसी दुर्घटना से बचा जा सके।

श्री राम कथा पर आधारित नृत्य नाटिका का सफल प्रदर्शन

0

डा. शिव ओम अंबर की समीक्षात्मक टिप्पणियों ने किया भाव विभोर

फर्रुखाबाद। श्री राम कथा के विविध रूप पर श्रीमती अस्मिता पंत द्वारा लिखित काव्यगत संगीत नृत्य नाटिका का पावर प्रजेंटेशन भारत भारती भवन नुनहाई के सभागार में सफलतापूर्वक हुआ।

सुप्रसिद्ध कवि एवं आध्यात्मिक चिंतक डा.शिव ओम् अंबर ने राम कथा पर आधारित समीक्षा प्रस्तुत की। अस्मिता पंत ने आधुनिक शैली में नए प्रयोग, संवाद शैली, तुलसी के राम, राधेश्याम रामायण में संवाद शैली का प्रयोग किया नृत्य नाटिका में वैदिक काल से लेकर पौराणिक काल तक की संवाद शैली का समावेश किया गया वहीं आधुनिक कवि डॉक्टर शिव ओम अंबर,डा.कुमार विश्वास के राम पर विषद चर्चा की गई।

नृत्य नाटिका में संवाद शैली में आधुनिक रामायण ध्वनि संगीत आज को कंप्यूटर के माध्यम से दर्शकों तक रोचकता के साथ पहुंचाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी चिकित्सक डॉक्टर हरिदत्त द्विवेदी ने नृत्य नाटिका की प्रशंसा की और भारतीय संस्कृति की सोच पर आधारित बताया।

उन्होंने कहा कि आदर्श समाज बनाने के लिए भगवान राम के आदर्शों पर चलने का प्रयास किया जाना चाहिए भारतीय संस्कारों से भावनात्मक सो तक अभिनय की प्रशंसा की इस मौके पर नृत्य नाटिका में में भागीदारी करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया व उनका उत्साह वर्णन किया गया । डॉक्टर अंबर ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर गणेश दुबे संतोष पांडेत, राजन महेश्वरी ,लतिका महेश्वरी, अशोक मिश्रा ब्रजकिशोर सिंह किशोर, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। रामायण पर आधारित रतनाटिका देखकर सभी भाव विभोर हो गए और जय श्री राम के उद्घोष लगाएं भगवान श्री राम की वंदना प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम विराम को प्राप्त हुआ।

मनरेगा घोटाला: रूनी चुरसाई गांव में फर्जी हाजिरी से लाखों की बंदरबांट, गरीब मजदूरों के हक पर डाका

0

-कमालगंज ब्लॉक का मामला, पंचायत सहायक व एपीओ पर गंभीर आरोप, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

फर्रुखाबाद, कमालगंज: सरकार द्वारा गरीब मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) को भ्रष्टाचार की दीमक चाट रही है। ब्लॉक कमालगंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रूनी चुरसाई में एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जहाँ पंचायत सहायक बृजेश यादव व एपीओ (असिस्टेंट प्रोग्राम ऑफिसर) की मिलीभगत से फर्जी हाजिरी लगाकर लाखों रुपये का गबन किया गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पंचायत सहायक बृजेश यादव ने कथित रूप से कई स्थानीय लोगों को काम पर खड़ा कर उनकी तस्वीरें खींची, और उन तस्वीरों का इस्तेमाल कर फर्जी हाजिरी लगाकर मजदूरी की रकम निकाल ली। इन पैसों को संबंधित लोगों के खातों में डलवाकर उनमें से मामूली रकम उन्हें देकर बाकी रकम खुद और कुछ अन्य अधिकारियों के साथ बांट ली जाती है।

घोटाले में शामिल जिन नामों का उल्लेख किया जा रहा है, उनमें विष्णु दयाल, संजीव, राजू पेशकार, आनंद, ओमकार सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं, जिनके खातों का कथित तौर पर उपयोग हुआ।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि जब कोई व्यक्ति इस भ्रष्टाचार को लेकर सवाल करता है, तो अधिकारी कहते हैं कि “हमारा भी ठेका होता है”, और मजदूरों को या तो चुप करा दिया जाता है या मामूली पैसे थमाकर बहला दिया जाता है। जबकि सरकारी रिकॉर्ड में पूरा भुगतान दिखाया जाता है, मजदूरों को हकीकत में कुछ भी हाथ नहीं लगता।

मनरेगा योजना का उद्देश्य ग्रामीण गरीबों को काम देकर उनका जीवन सुधारना है, लेकिन इस मामले में यही वर्ग सबसे अधिक पीड़ित हो रहा है। कई ऐसे परिवार हैं जिनके नाम पर पैसा निकाला गया लेकिन उन्हें ना काम मिला ना मेहनताना। यह गरीबों के अधिकारों पर सीधा हमला किया

विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो सिर्फ रूनी चुरसाई ही नहीं, कमालगंज ब्लॉक की अन्य ग्राम पंचायतों में भी इसी तरह का भ्रष्टाचार चल रहा है, और जल्द ही कई और मामलों का खुलासा हो सकता है। यदि जांच ठीक से हो तो यह करोड़ों के घोटाले में तब्दील हो सकता है।

सरकार से मांग: हो उच्च स्तरीय जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई

ग्रामीणों और स्थानीय सामाजिक संगठनों ने डीएम फर्रुखाबाद और जिला पंचायत राज अधिकारी से मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, दोषियों पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई हो, और वास्तविक मजदूरों को उनका वाजिब हक दिया जाए

बारातियों पर बलेरो सवारों का हमला, महिलाओं से की अभद्रता, नकदी व जेवरात लूटे

0

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद) | थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम झसी निवासी सत्यनारायण की पुत्री की बारात सोमवार रात थाना औछा (जनपद मैनपुरी) से मोहम्मदाबाद होते हुए जा रही थी। लेकिन मोहम्मदाबाद में स्थित केंद्रीय जवाहर नवोदय विद्यालय के पास ओवरटेक की मामूली बात को लेकर एक बड़ी घटना हो गई।

बारात में शामिल एक ईको गाड़ी ने ग्राम मौधा की एक सफेद बलेरो को ओवरटेक किया, जिससे नाराज बलेरो सवारों ने अपने गांव मौधा में मंदिर के पास रास्ता रोककर ईको गाड़ी को घेर लिया। इसके बाद 5-6 अज्ञात हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।

पीड़ित आकाश जोशी पुत्र कुंदन जोशी निवासी थाना औछा, जनपद मैनपुरी ने कोतवाली मोहम्मदाबाद में तहरीर दी है कि जब वह अपने भतीजे की बारात में ईको गाड़ी से ग्राम झसी जा रहे थे, तभी यह घटना हुई। हमलावरों ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और बाल पकड़कर बाहर खींचकर जमकर मारपीट की। पीड़ित की जेब से तीन हजार रुपये नकद, एक सोने की चैन और ड्राइविंग लाइसेंस लूट लिया गया।

इतना ही नहीं, गाड़ी में बैठी पीड़ित की मौसी से अभद्रता करते हुए उनके कान के सोने के कुंडल भी छीन लिए गए। वहीं गाड़ी में मौजूद अन्य बाराती अनिल और सत्यप्रकाश को भी पीटा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम: 11 जून को फर्रुखाबाद आएंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य

0

फर्रुखाबाद | राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता सेनी 11 जून 2025 को जिले का दौरा करेंगी। इस दौरान वह जिले में महिला जनसुनवाई और निरीक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगी। आयोग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में महिलाओं से जुड़े मामलों की समीक्षा और समाधान के उद्देश्य से यह विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनीता सेनी पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रातः 11 बजे से महिला जनसुनवाई करेंगी। इसके साथ ही वह महिला थाना, महिला हॉस्टल, वन स्टॉप सेंटर तथा अन्य महिला सुरक्षा एवं पुनर्वास केंद्रों का निरीक्षण भी करेंगी। आयोग द्वारा यह निर्देश भी दिए गए हैं कि जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

इस संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय, द्वारा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के अनुसार पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है, वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी को कार्यक्रम स्थल एवं अन्य स्थानों पर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला कल्याण अधिकारी, उप जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को कार्यक्रम में शामिल होकर आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी सुनिश्चित किया गया है कि कार्यक्रम में खानपान, महिला सुरक्षा, जनसुनवाई स्थल की व्यवस्थाएं, एवं मीडिया समन्वय सुचारु रूप से संचालित हों।