30.5 C
Lucknow
Sunday, March 1, 2026
Home Blog Page 22

संजय सेतु की मरम्मत के लिए घाघरा नदी पर बनेगा पांटून पुल, 6.28 करोड़ रुपये मंजूर

0

जरवल रोड: नेशनल हाईवे-927 बाराबंकी-बहराइच मार्ग पर स्थित संजय सेतु की सेहत सुधारने की तैयारी तेज हो गई है। मरम्मत कार्य के दौरान यातायात को सुचारू रखने के लिए घाघरा नदी पर पांटून (पीपे) का अस्थायी पुल बनाया जाएगा। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 628.53 लाख रुपये के बजट को हरी झंडी दे दी है।

प्रयागराज से आएंगे 208 पीपे

इस पांटून पुल के निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री जुटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। योजना के अनुसार, प्रयागराज की कार्यशाला (झूंसी/इलाहाबाद वर्कशॉप) से 208 पीपे बड़े ट्रकों और ट्रेलरों के जरिए घाघराघाट लाए जाएंगे। इन पीपों को नदी किनारे उतारकर 104 जोड़ी के सेट में असेंबल किया जाएगा, जिससे वाहनों के गुजरने के लिए मजबूत रास्ता तैयार हो सके।

15 अप्रैल तक काम पूरा करने का लक्ष्य

एनएचएआई के परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया है कि पुल का निर्माण 15 अप्रैल 2026 तक या उससे पहले हर हाल में पूरा कर लिया जाए। कार्य की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने साफ किया है कि बजट हस्तांतरण की प्रक्रिया चलती रहेगी, लेकिन कार्य को तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया जाए।

क्यों पड़ रही है जरूरत?

संजय सेतु पर मरम्मत का काम लंबे समय से प्रस्तावित है। काम शुरू होने पर हाईवे का ट्रैफिक पूरी तरह बंद करना पड़ेगा। जरवल रोड और बहराइच के बीच वाहनों के आवागमन में बाधा न आए, इसलिए घाघराघाट पर पांटून पुल बनाकर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा।

ठेकेदार को निर्देश

प्रशासन ने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया है कि वे 13 अप्रैल 2026 तक पर्याप्त मशीनरी और मजदूरों के साथ साइट पर अपनी तैनाती सुनिश्चित करें। पांटून पुल बनने से क्षेत्र के लोगों और ट्रांसपोर्टरों को मरम्मत के दौरान लंबी दूरी तय करने की परेशानी से राहत मिलेगी।

बैंक प्रक्रिया के तहत खरीदी शिरडी राइस मिल, गुरभाग सिंह ने पेश किए दस्तावेजी साक्ष्य

0

राइस मिल विवाद कोर्ट में विचाराधीन, फैसले का करेंगे सम्मान: गुरभाग सिंह

पूरनपुर, पीलीभीत। बंडा रोड स्थित शिरडी राइस मिल को लेकर चल रहे विवाद के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. गुरभाग सिंह ने खुलकर अपनी बात रखी है। मिल पर जबरन कब्जे और अनियमित खरीद-फरोख्त के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि पूरी बैंक की वैधानिक नियमों के तहत संपन्न हुई है। उन्होंने इसे उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश करार देते हुए दस्तावेजी साक्ष्य होने का दावा भी किया। राइस मिल बैंक करोड़ों रुपये का कर्ज होने पर बंधक थी। उनका कहना है कि बैंक को बकाया राशि जमा करने के बाद ही मिल का हैंडओवर उन्हें दिया गया। उन्होंने बताया कि मिल में भीमसेन, संजीव सिंह सहित कुल आठ पार्टनर थे। रजिस्ट्री प्रक्रिया के दौरान सभी अंशधारकों को कई बार रजिस्टार कार्यालय बुलाया गया, लेकिन कुछ लोग उपस्थित नहीं हुए। इसके बावजूद उन्होंने कानूनी प्रक्रिया पूरी की और बैंक के निर्देशानुसार भुगतान कराया।
डॉ. सिंह ने आरोप लगाया कि जिन लोगों पर बैंक, किसानों और बाजार का करोड़ों रुपये बकाया है, वही अब मिल पर दावा कर विवाद खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने कहा दो पार्टनरों ने पूरा रुपए ले लिए हैं। लिखित रूप में उन्हें कोई आपत्ति न होने का पत्र देकर रजिस्ट्री के दौरान उपस्थित होना बताया, जो उनके पास साक्ष्य के रूप में मौजूद है। भीमसेन अन्य पार्टनरों से अलग रुपए लेने का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर उनको भी रजिस्ट्री न कराने के लिए गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पूरा मामला न्यायालय में विचाराधीन है और जो भी निर्णय आएगा, उसे स्वीकार किया जाएगा। फिलहाल उनके अनुसार मिल की खरीद पूरी तरह नियमों और बैंक प्रक्रिया के अनुरूप हुई है। पूरे मामले में विरोधी राजनीति भी कर रहे हैं। राइस मिल को लेकर चल रहा यह विवाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं सभी की निगाहें अब न्यायिक निर्णय पर टिकी हैं।

होली से पहले मिलावटखोरों पर चला हंटर, चंदौली में ढाई कुंतल मिलावटी खोया जब्त

0

चंदौली: होली (Holi) पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद में मिलावटी खोया के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। मामला मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित खोया मंडी का बताया जा रहा है, जहां छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में संदिग्ध एवं मिलावटी खोया बरामद किया गया।

खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रभारी असिस्टेंट कमिश्नर के.एन. त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में एक पिकअप वाहन से लगभग 10 से 15 कुंतल मिलावटी एवं नकली खोया बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि यह खोया बिहार, पड़ोसी जनपद मिर्जापुर और जिले के विभिन्न इलाकों से मंगाया गया था।

छापेमारी के दौरान टीम ने बरामद खोया की प्रारंभिक जांच की और विधिक प्रक्रिया के तहत उसका सैंपल भरा। जांच में मिलावट की आशंका के आधार पर लगभग ढाई कुंतल खोया मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं प्रभारी असिस्टेंट कमिश्नर के.एन. त्रिपाठी ने बताया कि होली के मद्देनजर बाजारों में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए विभाग सख्त कदम उठा रहा है।

दोषियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस छापेमारी अभियान के बाद क्षेत्र के खोया व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। विभाग की इस कार्रवाई से स्पष्ट संकेत मिला है कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरों पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है।

 

जिलाधिकारी ने बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, सीसीटीवी के माध्यम से केंद्रों की निगरानी

0

बोर्ड परीक्षाओं का डीएम ने किया लाइव अवलोकन तथा परीक्षा की निष्पक्षता,पारदर्शिता एवं शुचिता सुनिश्चित करने के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

शाहजहांपुर: जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज में स्थापित “बोर्ड परीक्षा जनपदीय मानीटरिंग एवं कंट्रोल रूम” का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी के माध्यम से जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संचालित हो रही बोर्ड परीक्षाओं का लाइव अवलोकन किया तथा परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शुचिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात कार्मिकों को निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल संबंधित केंद्र व्यवस्थापक एवं उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, समयबद्ध वितरण, परीक्षार्थियों की सुगम प्रवेश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का पूर्णतः पालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही परीक्षा के दौरान नकल विहीन वातावरण बनाए रखने हेतु केंद्रों पर पर्याप्त सतर्कता बरती जाए।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में संचालित बोर्ड परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिससे सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी एक ही स्थान से की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान निरंतर सतर्कता बनाए रखें और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

जलालाबाद में ओवररेटिंग एवं अवैध पान मसाला तथा सिगरेट बेचने वाली दुकानों पर छापामारी से दुकानदारों में हड़कंप

0

जलालाबाद (शाहजहांपुर): तहसील जलालाबाद पहुंचे विधिक माप विज्ञान विभाग और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीमों ने ओवररेटिंग करने वाली दुकानों पर सख्ती दिखाई। सीनियर इंस्पेक्टर अरविंद मिश्रा, इंस्पेक्टर आलोक कुमार शर्मा और तहसीलदार अनुराग दुबे की टीम ने दो दुकानों पर छापेमारी कर चालान काट दिए। इस कार्रवाई से इलाके के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और कई दुकानें अचानक बंद हो गईं।

टीम ने सबसे पहले गुणारा मोड़ स्थित प्रमोद किराना स्टोर पर दबिश दी। वहां कांटे का सत्यापन लाइसेंस न मिलने पर दुकानदार का चालान कर दिया गया। इसके बाद बैंक ऑफ बरोदा के पास गली में श्याम प्रोविजन स्टोर पहुंचे। यहां एक ग्राहक ने सिगरेट की डिब्बी खरीदी, जिस पर 95 रुपये का भाव अंकित था, लेकिन दुकानदार ने 100 रुपये वसूल लिए।

मौके पर ही यह अनियमितता पकड़ी गई और स्टोर का चालान जारी हो गया। इंस्पेक्टर आलोक शर्मा ने चेतावनी दी कि सभी दुकानदार अपने तौल यंत्रों का सत्यापन कराएं, वरना आगे सख्त कार्रवाई होगी। यह कार्रवाई शुक्रवार दोपहर 3 बजे की है, जो उपभोक्ताओं के हित में प्रशासन की सक्रियता को दर्शाता है। वहीं अन्य दुकानदार जो कालाबाजारी कर रहे हैं कमला पसंद सिगरेट को लेकर उनको भनक लगते ही उन्होंने अपने शटर गिरा कर भाग गए।

वहीं विधिक माप विज्ञान विभाग के इंस्पेक्टर आलोक कुमार शर्मा ने बताया जलालाबाद से कई दिनों से शिकायत आ रही थी ओवररेटिंग को लेकर जिसमें ज्यादातर कमला पसंद करमचंद और सिगरेट ओवरराइटिंग में बेची जा रही थी जिसमें दो दुकानदारों को चालान काटकर कार्रवाई की गई

शाहजहाँपुर: मारपीट और हमले के मामले में वांछित अभियुक्त आयुष गिरफ्तार, आला जरायम बरामद

0

शाहजहाँपुर: जनपद में अपराध की रोकथाम और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मारपीट और धारदार हथियार से हमले के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद किया है बीती 23 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली में वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर छह नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

आरोप था कि रोशनगंज निवासी आयुष, शेखर, आकाश, विशाल, सागर और कुनाल ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर वादी और उसके पिता के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने इस मामले में बी.एन.एस. की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा संख्या 57/2026 पंजीकृत किया था।

प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम अपराधियों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने 26 फरवरी 2026 की रात करीब 11:03 बजे मघई टोला स्थित गौशाला के पास से अभियुक्त आयुष (25 वर्ष) को धर दबोचा नदी के पास से बरामद हुआ हथियार गिरफ्तारी के बाद कड़ी पूछताछ में अभियुक्त आयुष की निशानदेही पर पुलिस ने विसरात रोड स्थित खन्नौत नदी के नए पुल के नीचे से घटना में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का डंडा बरामद किया। अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के तहत आपराधिक इतिहास दर्ज है।