32 C
Lucknow
Saturday, May 30, 2026

विश्व कप से पहले ब्राजील को झटका, नेमार चोटिल

Must read

काफ मसल में ग्रेड-2 इंजरी, पहले मैच में खेलने पर संशय; फिट होने में लग सकते हैं 2 से 3 सप्ताह

फुटबॉल विश्व कप शुरू होने से पहले ब्राजील को बड़ा झटका लगा है। स्टार फुटबॉलर नेमार चोटिल हो गए हैं और उनके टीम के पहले मुकाबले में खेलने की संभावना बेहद कम नजर आ रही है। टीम के डॉक्टर रोड्रिगो लासमार ने बताया कि नेमार की पिंडली (काफ) की मांसपेशी में ग्रेड-2 की चोट पाई गई है।

मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार 34 वर्षीय नेमार को पूरी तरह फिट होने में दो से तीन सप्ताह का समय लग सकता है। ब्राजील को अपना पहला मुकाबला 13 जून को मोरक्को के खिलाफ खेलना है, ऐसे में उनकी उपलब्धता पर संशय बना हुआ है।

नेमार की 2023 के बाद पहली बार ब्राजील की राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई थी। वह लंबे समय तक घुटने की गंभीर चोट से जूझते रहे हैं। हाल ही में कोच कार्लो एंसेलोटी ने उन्हें 26 सदस्यीय विश्व कप टीम में शामिल किया था।

फीफा नियमों के तहत ब्राजील एक जून तक अपनी अंतिम टीम में बदलाव कर सकता है। ऐसे में अब टीम प्रबंधन नेमार की फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए है। उनकी चोट ने ब्राजील की विश्व कप तैयारियों को बड़ा झटका दिया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article