मुजफ्फरनगर: यूपी के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली (Tractor-trolley) ने पीछे से बाइक को ठोकर मारी। इस हादसे में मां-बाप और बेटा की सांसें थम गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
घटना खतौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत केलावड़ा गांव के पास खतौली-फलावदा मार्ग पर उस वक्त घटी, जब मां-बाप और बेटा बाइक पर सवार होकर किसी काम से कही जा रहे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ठोकर मार दी। घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लेकिन तब तक तीनों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान राजकुमार (55), उनकी पत्नी महेंद्री (53) और उनके बेटे सोनू सैनी (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।


