29 C
Lucknow
Tuesday, August 18, 2026

कच्ची दीवार हादसा: पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे शव को रोका, जिला पंचायत सदस्य ने ली जानकारी

Must read

 

नवाबगंज। मोहल्ला चांदनी में कच्ची दीवार गिरने से 22 वर्षीय ज्योति की मौत के बाद मंगलवार को उस समय मामला फिर चर्चा में आ गया, जब परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहे थे। गांव दौलतपुर के पास पुलिस ने शव यात्रा को रोककर परिजनों से पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा।

जानकारी के अनुसार, ज्योति के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था। तभी क्राइम प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन पाल, कस्बा प्रभारी गीतम कुमार पुलिस फोर्स के साथ गांव दौलतपुर के पास पहुंच गए और शव लेकर जा रहे परिजनों को रोक लिया। पुलिस ने परिजनों से शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा।

हालांकि, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस दौरान परिजनों ने पुलिस को लिखित रूप से भी दिया कि वे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। लिखित सहमति देने के बाद पुलिस ने परिजनों को शव लेकर आगे जाने दिया।

जिला पंचायत सदस्य ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी

घटना की जानकारी मिलने पर जिला पंचायत सदस्य यशवीर सिंह आर्य भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली और हादसे के संबंध में बातचीत की। इसके बाद परिजन ज्योति के शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए।

गौरतलब है कि मंगलवार तड़के मोहल्ला चांदनी में कच्चे मकान की दीवार अचानक गिर गई थी। मलबे में दबने से 22 वर्षीय ज्योति की मौत हो गई थी। परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया था, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद परिवार शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहा था।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article