मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद (Moradabad) में हत्या की हैरान देने वाली वारदात सामने आई है। बीती रात मकान को लेकर हुए विवाद में पति-पत्नी (Husband and wife) की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा। पुलिस घटना की जांच कर रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि पूरा मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक का है। जहां रहने वाले राजा ने फहीम नाम के युवक से एक साल पहले 2 लाख 24 हजार रुपये में खरीदा था। राजा ने मकान का 2 लाख रुपए दे दिए थे। वहीं जब राजा ने फहीम से रजिस्ट्री कराने कहा तो वह 24 हजार की बजाय 40 हजार रुपए मांगने लगा, जिसे लेकर दोनों विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर राजा ने 2 दिन पहले यानी रविवार को जमकर पिटाई भी की थी।
पिटाई के दूसरे दिन फहीम अपने साथ 2 लोगों को लेकर राजा के घर पहुंचा और तीनों ने जमकर पिटाई की। वहीं जब राजा की पत्नी ने बचाने की कोशिश की तो तीनों ने उसकी भी पिटाई की। मां-बाप की चीख सुनकर दोनों बच्चे भी कमरे में पहुंचे। इस दौरान फहीम और उसके साथियों ने राजा और उसकी पत्नी फराह पर चाकू से हमला कर मौत की नींद सुला दी। वहीं आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही और आरोपियों की तलाश की जा रही है।


