30 C
Lucknow
Wednesday, April 15, 2026

मोना सिंह का खुलासा—‘दुनिया हसीनों का मेला’ शूट के दौरान सेट से शाहरुख खान को जाने के लिए कहा

Must read

मुंबई: वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में अहम भूमिका निभाने वाली मोना सिंह (Mona Singh) ने हाल ही में शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने खुलासा किया कि एक बार उन्हें खुद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से सेट छोड़कर जाने का अनुरोध करना पड़ा था। इस घटना का संबंध उस मशहूर गाने ‘दुनिया हसीनों का मेला’ की शूटिंग से है।

मोना सिंह ने बताया कि जब इस गाने की शूटिंग चल रही थी, तब शाहरुख खान भी सेट पर मौजूद थे। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “शाहरुख सर अक्सर शूट के दौरान आते थे। जिस दिन हम दुनिया हसीनों का मेला की शूटिंग कर रहे थे, वह भी वहां थे। मुझे याद है मैंने उनसे कहा था—आप यहां नहीं रह सकते, मैं आपके सामने यह सीन नहीं कर पाऊंगी।” शाहरुख उनके इस अनुरोध पर हंस पड़े और मजाक में पूछा कि वह ऐसा क्यों कह रही हैं। उन्होंने मोना से कहा कि उन्हें एक प्रोफेशनल की तरह व्यवहार करना चाहिए, लेकिन मोना अपनी बात पर अड़ी रहीं और उनसे सेट छोड़ने का आग्रह किया।

इस गाने को लेकर मोना ने आगे बताया कि फिल्म बादशाह के मशहूर गीत दुनिया हसीनों का मेला में उनके चेहरे को डिजिटल रूप से इम्पोज किया गया था। उन्होंने कहा, “मेरे डीएम्स इस गाने के मीम्स से भर गए थे। यह गाना खूब वायरल हुआ, हर जगह ट्रेंड कर रहा था। मेरी टीम ने मुझसे कहा कि क्यों न इस गाने को अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया जाए। मुझे लगा ठीक है, चलो ट्रेंड के साथ चलते हैं। लोगों की प्रतिक्रिया शानदार रही।”

बैड्स ऑफ बॉलीवुड की बात करें तो यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर सितंबर में रिलीज हुई थी। इस सीरीज से आर्यन खान ने बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया है। मोना सिंह के साथ इसमें राघव जुयाल, लक्ष्य लालवानी, बॉबी देओल और मनोज पाहवा जैसे कलाकार महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article