42.9 C
Lucknow
Friday, June 26, 2026

मोहर्रम पर पुराने लखनऊ में अकीदत का सैलाब, कड़ी सुरक्षा के बीच निकला जुलूस

Must read

 

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मोहर्रम के अवसर पर पुराने शहर में गम और अकीदत के साथ जुलूस निकाला गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हजारों अकीदतमंदों ने जुलूस में शिरकत कर हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के 72 शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया।

जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा, जहां जगह-जगह सबीलें लगाई गईं और लोगों ने मातम कर कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस, पीएसी और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों और अतिरिक्त पुलिस बल के माध्यम से निगरानी रखी गई।

प्रशासन के अनुसार 10 मोहर्रम के अवसर पर आज भी प्रमुख जुलूस निकाले जाएंगे। इसके चलते पुराने लखनऊ के कई मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से सहयोग बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article