33 C
Lucknow
Saturday, May 30, 2026

नवाबगंज में मिशन शक्ति फेज-5: पुलिस ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान

Must read

नवाबगंज (फर्रुखाबाद): नगर में मिशन शक्ति फेज- (Mission Shakti Phase) 5 के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया (special awareness drive) गया। इस अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, महिलाओं और आम नागरिकों को सुरक्षा, सड़क नियम और साइबर जागरूकता के प्रति संवेदनशील बनाना था।

पुलिस टीम ने शिव मंदिर गली स्थित जय सिंह इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। टीम ने उन्हें सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर बताए।अभियान में साइबर अपराधों से बचाव के लिए सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी भी दी गई।

ऑपरेशन सुदर्शन के तहत नशा मुक्ति अभियान पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, नए कानूनों और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की गई।

इस कार्यक्रम में कस्बा प्रभारी गीतम सिंह, गिरीश कुमार, सिपाही अरविंद कुमार, शालिनी और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने छात्र-छात्राओं और महिलाओं को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाई।

 

”इस अभियान का उद्देश्य युवा पीढ़ी और महिलाओं को सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने के साथ-साथ समाज में सुरक्षा व कानून के प्रति भरोसा बढ़ाना है।”

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article