फर्रुखाबाद। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह 11 सितंबर को जिले के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री जिले में विभिन्न बैठकों, निरीक्षण और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
प्रभारी मंत्री सुबह 8 बजे लखनऊ से फर्रुखाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे और करीब 10:30 बजे फर्रुखाबाद पहुंचेंगे। इसके बाद वे संगमरमर सभागार, निरीक्षण भवन में विचार परिवार, भारतीय जनता पार्टी, सहयोगी दलों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
इसके बाद 11:30 बजे जिला कोर कमेटी के साथ बैठक प्रस्तावित है। दोपहर 12:15 बजे प्रभारी मंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे और बाढ़ राहत सामग्री/किट का वितरण करेंगे।
दोपहर 1:30 बजे निरीक्षण भवन से प्रस्थान के बाद 1:30 से 2 बजे तक अन्य कार्यक्रम निर्धारित हैं। इसके बाद 2:05 से शाम 4 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक होगी। बैठक में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ प्रभारी मंत्री समीक्षा करेंगे।
शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता होगी। इसके बाद शाम 4:30 बजे प्रभारी मंत्री फर्रुखाबाद से मैनपुरी के लिए प्रस्थान करेंगे।


