20.1 C
Lucknow
Monday, October 19, 2026

संदिग्ध हालात में बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप

Must read

– विक्रमादित्य मार्ग पर मंत्री के आवास के पास मिला शव, सिर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़ा मिला। घटना गौतमपल्ली थाना क्षेत्र के विक्रमादित्य मार्ग की बताई जा रही है, जहां राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार बुजुर्ग व्यक्ति का शव विक्रमादित्य मार्ग पर मंत्री दानिश आजाद के आवास के पास मिला। शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को बुजुर्ग के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह हादसा है या फिर किसी ने बुजुर्ग की हत्या कर शव को वहां फेंक दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सके।
फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मृतक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। गौतमपल्ली थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जायेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article