31 C
Lucknow
Sunday, May 24, 2026

अंतरराष्ट्रीय ब्रदर्स डे पर भाईचारे एवं खुशहाल जीवन का दिया संदेश

Must read

फर्रुखाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, ओमनिवास सेवा केंद्र, जटवारा जदीद, अंगूरी बाग में आयोजित तीन दिवसीय “राजयोग प्रशिक्षण शिविर” का समापन रविवार को “अंतरराष्ट्रीय ब्रदर्स डे” के रूप में हुआ। कार्यक्रम में भाईचारे प्रेम एवं खुशहाल जीवन का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में भाई-बहनों एवं नगरवासियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का लाभ लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में मानव जीवन में तनाव एवं स्वार्थ बढ़ता जा रहा है, जिससे रिश्तों में दूरियां आ रही हैं। राजयोग मेडिटेशन द्वारा आत्मिक प्रेम, सम्मान एवं भाईचारे की भावना विकसित होती है, जिससे परिवार एवं समाज में सुख-शांति बनी रहती है।
वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बी के शोभा ने अपने वक्तव्य में कहा कि जब हम सभी आत्माओं को एक परमपिता परमात्मा की संतान समझते हैं, तब स्वाभाविक रूप से भाईचारे एवं अपनत्व की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि सच्ची खुशी बाहरी वस्तुओं में नहीं, बल्कि प्रेम, सहयोग एवं सकारात्मक संबंधों में छिपी होती है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अभिलेश माता , शोभा एवं राजू भाई का विशेष सहयोग रहा।अंत में विश्व शांति एवं मानव कल्याण के लिए सामूहिक योगाभ्यास कराया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article