मीट कारोबारी पर आयकर का शिकंजा, 400 करोड़ की टैक्स चोरी का बड़ा खुलासा

0
104

संभल| मीट कारोबार से जुड़ी सबसे बड़ी कार्रवाई में आयकर विभाग ने इंडिया फ्रोजन फूड्स कंपनी पर चार दिन तक छापेमारी की, जिसके बाद टैक्स चोरी का एक बड़ा नेटवर्क उजागर हुआ है। सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई में विभाग को चार सौ करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के ठोस सबूत मिले हैं। विभाग ने मौके से चार करोड़ रुपये के गहने, दो करोड़ से अधिक नकदी और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।
जांच के दौरान विभाग को बोगस कंपनियों से जुड़े कागजात, बैंक डिटेल्स, रजिस्ट्री और लेनदेन के रिकॉर्ड मिले हैं, जो बड़े वित्तीय फर्जीवाड़े की ओर इशारा करते हैं। इसके अलावा विभाग को इस बात के भी प्रमाण मिले हैं कि कंपनी अवैध पशु कटान में लिप्त थी और फर्जी खातों के जरिए काले धन को वैध दिखाया जा रहा था।
लखनऊ स्थित आयकर जांच इकाई ने कंपनी के संचालक को पूछताछ के लिए तलब किया है। विभाग के अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि इस कार्रवाई के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मीट कारोबार से जुड़े अन्य कारोबारियों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
संभल में हुई यह कार्रवाई अब तक की सबसे बड़ी टैक्स रेड मानी जा रही है। चार दिन तक चले इस ऑपरेशन ने प्रदेश के मीट उद्योग में हलचल मचा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here