40 C
Lucknow
Saturday, June 20, 2026

दो दिन से लापता युवक का खेत में मिला शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में हड़कंप

Must read

फर्रुखाबाद। थाना कमालगंज क्षेत्र के भूलनपुर गांव में दो दिन से लापता चल रहे एक युवक का शव उसके ही खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
जानकारी के अनुसार, भूलनपुर निवासी नवीन चंद्र राजपूत का 28 वर्षीय पुत्र प्रवेश राजपूत बीते दिन सुबह करीब 10 बजे घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसी बीच शनिवार सुबह गांव के बाहर स्थित मक्के के खेत में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना से हड़कंप मच गया।
बताया जाता है कि गांव के बाहर प्रभुदयाल के नलकूप के समीप स्थित क्षेत्र में एक व्यक्ति पहुंचा तो उसकी नजर खेत में पड़े शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। शव की पहचान लापता युवक प्रवेश राजपूत के रूप में होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक विवाहित था और अपने पीछे पत्नी तथा दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। परिवार का भरण-पोषण मुख्य रूप से खेती-किसानी से होता था। युवक की अचानक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
घटना की सूचना पर डायल-112 पुलिस के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय तथा भोजपुर चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article