38 C
Lucknow
Friday, April 24, 2026

अत्यधिक शराब सेवन से ई-रिक्शा चालक की मौत, पुलिस पर जबरन पोस्टमार्टम करने का आरोप

Must read

फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां अत्यधिक शराब सेवन के कारण एक युवा ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों और पुलिस के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के पलरिया निवासी 23 वर्षीय सौरभ उर्फ सोनू दीक्षित, पुत्र स्वर्गीय राजेश, पेशे से ई-रिक्शा चालक था। बताया जा रहा है कि सौरभ को शराब पीने की लत थी।
मृतक की मां रजनी के अनुसार, बीती रात सौरभ अपने चाचा राजकुमार की दुकान के बाहर शराब के नशे में लेट गया था। सुबह जब परिजनों ने उसे देखा, तो वह मृत अवस्था में पड़ा मिला। यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि, परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के पक्ष में नहीं थे और उन्होंने इसका विरोध किया।
परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनसे पैसों की बात करते हुए शव को लोहिया अस्पताल से घर ले जाने की बात कही, लेकिन बाद में पुलिस ने उनकी इच्छा के विरुद्ध पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बात को लेकर परिजनों में रोष व्याप्त है और उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
वहीं, पुलिस का कहना है कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले में पोस्टमार्टम कराना आवश्यक होता है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article