34.4 C
Lucknow
Wednesday, June 3, 2026

करोड़पति कारोबारी परिवार का सामूहिक हत्याकांड

Must read

– तीन दिन तक बंद घर में पड़ी रहीं लाशें, शहर में दहशत

प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज एक दिल दहला देने वाली वारदात से दहल उठी। शहर के साउथ मलाका इलाके में करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक बताए जा रहे कारोबारी वीरेंद्र वैश्य, उनकी पत्नी, पुत्र और पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत की खबर सामने आते ही पूरे शहर में सनसनी फैल गई।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात के बाद करीब तीन दिन तक किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। पड़ोसियों को जब घर से तेज दुर्गंध आने लगी, तब मामले का खुलासा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाया तो अंदर का दृश्य देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक वीरेंद्र वैश्य शहर के संपन्न कारोबारियों में गिने जाते थे और उनके पास करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति बताई जा रही है। ऐसे में हत्याकांड के पीछे संपत्ति विवाद, पुरानी रंजिश, लूटपाट या किसी सुनियोजित साजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article