32 C
Lucknow
Tuesday, May 12, 2026

विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का लगाया आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Must read

फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता द्वारा ससुराल पक्ष पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही महिला का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया है।
जानकारी के अनुसार नेकपुर कलां निवासी शिव विलास गुप्ता की पुत्री सोनाली गुप्ता, जिनका विवाह आशीष गुप्ता के साथ हुआ था, ने कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला का कहना है कि पति आशीष गुप्ता, जेठ अमितेश, जेठानी मधु और सास रजनी निवासी बरेली आए दिन उसके साथ विवाद करते हैं और मारपीट करते हैं।
पीड़िता के अनुसार कुछ दिन पूर्व घरेलू विवाद के दौरान उसके साथ फिर मारपीट की गई, जिसमें वह घायल हो गई। घटना के बाद उसने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। महिला ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे उत्पीड़न के कारण उसका जीवन असुरक्षित हो गया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा, जहां उसका मेडिकल कराया गया। इसके बाद पुलिस ने पति, जेठ, जेठानी और सास के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article