लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह (International gang of cyber fraudsters) का भंडाफोड़ करते हुए चार साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी तरीके से कॉर्पोरेट और चालू बैंक खाते (मुल अकाउंट्स) खुलवाकर साइबर अपराध के पैसों की लॉन्ड्रिंग करता था।
ये चारो जालसाज कार्पोरेट कम्पनी बनाकर करोड़ो का साइबर फ्राड करते थे और भोले भाले लोगो को कमीशन का लालच देकर बैंको में खाते खुलवाते थे। दस्तावेजो से ही फर्जी कार्पोरेट कम्पनी बनाकर ठगी करते थे। ठगी की रकम को खुलवाये गये खातो में ट्रांसफर कर निकालते थे। उसके बदले में खाता धारक को महीने में तीस से चालीस हजार रूपये का लालच देते थे।
एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार के मार्गदर्शन व एसीपी रिषभ यादव के निर्देशन में सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस व साइबर टीम को बड़ी सफलता मिली है। एनसीआरपी पोर्टल पर जालसाजो के विरूद्व 718शिकायते मिली दर्ज। लखऊ के सुशान्त गोल्फ सिटी इलाके के फ्लैट मे साइबर जालसाजो ने आफिस खोल रखा था। साइबर जालसाजो के पास से 79चेकबुक,77एटीएम कार्ड, 16एण्ड्राइड फोन,3लैपटाप,14कीपैट मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।


