32 C
Lucknow
Saturday, September 12, 2026

फास्टैग में बड़ा बदलाव, अब बैंक बदलना होगा आसान: नितिन गडकरी, लॉन्च किया ‘वनटैग’

Must read

– लॉन्च किया ‘वनटैग’
– मोबाइल सिम की तरह पोर्ट हो सकेगा फास्टैग ,
– बैंक बदलने पर पुराने टैग को हटाने या नया टैग लगाने की जरूरत नहीं

मुंबई। फास्टैग इस्तेमाल करने वाले वाहन मालिकों के लिए बड़ी सुविधा सामने आई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में ‘वनटैग’ सुविधा लॉन्च की। इसके लागू होने के बाद फास्टैग धारकों के लिए बैंक बदलने की प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी आसान हो जाएगी।
नई व्यवस्था के तहत वाहन पर लगे फास्टैग को बदलने की जरूरत नहीं होगी। यानी यदि कोई वाहन मालिक अपना फास्टैग बैंक बदलना चाहता है तो उसे पुराने टैग को वाहन की विंडस्क्रीन से हटाकर नया भौतिक टैग लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
‘वनटैग’ की खासियत यह है कि फास्टैग को मोबाइल सिम की तरह दूसरे बैंक में पोर्ट किया जा सकेगा। वाहन पर लगा वही टैग नए बैंक खाते से जुड़ सकेगा। इससे बैंक बदलने की प्रक्रिया में लगने वाली अतिरिक्त औपचारिकताओं और नए टैग की जरूरत कम होगी।
अब तक फास्टैग उपयोगकर्ताओं को बैंक बदलने के लिए पहले पुराने फास्टैग खाते को बंद कराना पड़ता था। इसके बाद नए बैंक से नया फास्टैग लेना पड़ता था। इस पूरी प्रक्रिया में वाहन मालिक को पुराने टैग को हटाने और नया टैग लगाने की परेशानी भी होती थी।
नई व्यवस्था से उन वाहन मालिकों को विशेष सुविधा मिलेगी जो बैंक की सेवाओं, शुल्क या अन्य कारणों से अपना फास्टैग प्रदाता बदलना चाहते हैं। उन्हें वाहन पर लगे टैग को बदलने की जरूरत नहीं होगी और बैंक परिवर्तन की प्रक्रिया अधिक सुगम हो सकेगी।

फास्टैग के बढ़ते इस्तेमाल के बीच ‘वनटैग’ को डिजिटल भुगतान व्यवस्था को और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसका उद्देश्य टैग बदलने की भौतिक प्रक्रिया को कम करके बैंक पोर्टेबिलिटी को आसान बनाना है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article