30 C
Lucknow
Sunday, September 13, 2026

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता समेत तीन लोग रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार

Must read

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई ) ने राजधानी दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग के एक सहायक अभियंता को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो निजी व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

सीबीआई के अनुसार, गिरफ्तार निजी आरोपियों में रोहिणी स्थित काउरा कंस्ट्रक्शन से जुड़ा एक प्रतिनिधि और कंपनी का एक कर्मचारी शामिल है। एजेंसी ने तीनों के खिलाफ रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार से संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।
प्रारंभिक जांच में सरकारी कार्यों के बदले अवैध धनराशि के लेन-देन के आरोप सामने आए हैं। सीबीआई मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है तथा रिश्वत के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
सीबीआई ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article