मॉनसून वापसी :11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 50 से अधिक जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी

0
100

लखनऊ। मॉनसून जाने के बाद भी इस बार फिर मॉनसून ने अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज कराई है। 3 अक्टूबर को मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के लगभग 11 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाओं के चलने की संभावना है।राज्य के 50 से अधिक जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और वज्रपात से सतर्क रहने की सलाह दी है। इस अचानक आए मौसमी बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
मौसम विभाग के अनुसार ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में बांदा, फतेहपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अम्बेडकरनगर शामिल हैं। वहीं, तेज हवाओं की संभावना वाले जिलों में हल्की क्षति हो सकती है। इन जिलों में बांदा, फतेहपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल हैं।

मौसम विभाग ने नागरिकों और किसानों से सावधानी बरतने, बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और संभावित नुकसान से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here