43 C
Lucknow
Tuesday, June 23, 2026

लखनऊ अग्निकांड: केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंची एसआईटी , घायलों से की पूछताछ

Must read

 

लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड की जांच में जुटी विशेष जांच टीम (एसआईटी ) ने सोमवार को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू ) के ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर हादसे में घायल लोगों से मुलाकात की। जांच टीम ने घायलों का हालचाल जानने के साथ ही घटना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी जुटाई।

सूत्रों के अनुसार, एसआईटी के सदस्यों ने ट्रॉमा सेंटर में भर्ती घायलों और उनके परिजनों से बातचीत कर हादसे के समय की परिस्थितियों, बचाव कार्य और भवन के अंदर मौजूद सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। टीम ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए।
बताया जा रहा है कि जांच टीम अग्निकांड के प्रत्येक पहलू की गहन पड़ताल कर रही है। इसी क्रम में घटनास्थल के निरीक्षण, दस्तावेजों की जांच और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ के साथ-साथ घायलों के बयान भी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाए गए हैं।
गौरतलब है कि अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड में कई लोगों की जान चली गई थी, जबकि अनेक लोग घायल हुए थे। घटना के बाद प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था।

एसआईटी की टीम लगातार साक्ष्य जुटाने और विभिन्न पक्षों से जानकारी लेने में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जांच रिपोर्ट तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article