26 C
Lucknow
Thursday, May 7, 2026

ललितपुर: हर्षपुर गांव के नहर में डूबने से तीन युवकों की मौत, एक की हालत नाजुक

Must read

ललितपुर: ललितपुर (Lalitpur) जिले के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के हर्षपुर गांव (Harshpur village) स्थित नहर में नहाने के दौरान तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 11:30 बजे पांच युवक गांव के बाहर निकली नहर में नहाने गए थे।

नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और धीरे-धीरे नहर में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए अन्य किशो नहर में कूदे। इसी दौरान तीनं की डूबने से मौत हो गई। जबकि एक युवक की हालत गंभीर है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के माध्यम से तीनों शवों को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान धर्मेंद्र (20) पुत्र कपूर निवासी प्राणपुरा चंदेरी, मिथुन (28) पुत्र नारायण और धीरज (22) पुत्र मनीराम निवासी बस्त्रावनन के रूप में हुई है।

सीएम योगी ने इस घटना पर दुःखद जताया और कहा कि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article