29 C
Lucknow
Sunday, August 16, 2026

कुर्मी फाउंडेशन का 8वां प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, 56 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Must read

 

पटना। कुर्मी फाउंडेशन की ओर से रॉयल पैलेस बैंक्वेट हॉल, रंजन पथ, बेली रोड, पटना में 8वां प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 आयोजित किया गया। समारोह में समाज के 56 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में वर्ष 2026 में मैट्रिक परीक्षा में बिहार बोर्ड एवं अन्य राज्य बोर्ड से 75 प्रतिशत से अधिक अंक तथा सीबीएसई /आईसीएससी से 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शामिल रहे। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में निर्धारित उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले तथा आईआईटी -नीट , नीट , आईआईआईटी , आईआईएम , मेडिकल एवं क्लेट (लॉ) जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि बिहार निगरानी विभाग के पुलिस महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार रहे। उनके साथ डॉ. बसंत कुमार सिन्हा, डॉ. लाल बाबू सिन्हा, अमर कुमार प्रसाद सिन्हा, अमनौर विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार मंटू, संजू कुमारी, मदन मोहन कुमार, बिल्डर पुनिल कुमार, बिल्डर उमेश प्रसाद सिंह, राकेट सिंह, रागनी पटेल, चंद्र भूषण सिंह, राजेश रंजन एवं अमित विक्रम ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
अतिथियों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतिभावान युवाओं को प्रोत्साहित करना समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और निरंतर प्रयास से विद्यार्थी अपने परिवार के साथ-साथ समाज और देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं।
समारोह के सफल आयोजन में कुर्मी फाउंडेशन की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में महासचिव राजीव कुमार, अध्यक्ष विवेक सिन्हा, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार सिन्हा, भोला कुमार सिंह, अधिवक्ता अजय कुमार, अधिवक्ता अमित कुमार, संजीव कुमार, सन्नी, अमृत आनंद, सुजीत कुमार, सुजाता सिन्हा एवं वर्षा शामिल रहे।
कार्यक्रम का आयोजन कुर्मी फाउंडेशन की ओर से किया गया। आयोजन स्थल रॉयल पैलेस बैंक्वेट हॉल, रंजन पथ, बेली रोड, लड्डू गोपाल के पीछे, पटना रहा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article