32 C
Lucknow
Tuesday, July 7, 2026

केतन अग्रवाल मर्डर केस: सिया ने चेतन संग कर ली थी सीक्रेट मैरिज ! पुलिस जुटा रही सबूत

Must read

पुणे: केतन अग्रवाल मर्डर केस (Ketan Agarwal Murder Case) की जांच में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य आरोपी सिया गोयल (Accused Siya Goyal) ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल से शादी से पहले ही अपने प्रेमी चेतन चौधरी से गुपचुप शादी कर ली थी। दावा है कि दोनों ने करीब चार महीने पहले पुणे के रजिस्ट्रार ऑफिस में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत विवाह का पंजीकरण कराया था।

जांच एजेंसियां इस कथित शादी से जुड़े मैरिज सर्टिफिकेट, दस्तावेज और अन्य सबूत जुटाने में लगी हैं। पुलिस सिया की दो कॉलेज सहेलियों से भी पूछताछ कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों कथित शादी में गवाह थीं।

पुलिस एक इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट की गई तस्वीरों को भी रिकवर करने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि इन तस्वीरों में सिया और चेतन वरमाला पहने दिखाई दे रहे थे। जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या दोनों ने कानूनी रूप से विवाह पंजीकृत कराया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, चेतन चौधरी के बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या शादी की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने के लिए किसी बिचौलिए को भुगतान किया गया था। जांच एजेंसियों को आशंका है कि नवंबर में उदयपुर में केतन और सिया की प्रस्तावित शादी नजदीक आने के कारण कथित साजिश को जल्द अंजाम दिया गया।

गौरतलब है कि 18 जून को सिया और केतन पुणे के लोहगढ़ किले घूमने गए थे। इसी दौरान केतन की करीब 400 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। पुलिस का आरोप है कि सिया और चेतन ने मिलकर केतन को खाई में धक्का देकर हत्या की।

जांच के दौरान सिया की एक कथित स्नैपचैट चैट भी सामने आई है। 25 मई की इस चैट में वह अपनी दोस्त से शादी की बुकिंग के लिए आधार कार्ड मांगते हुए लिखती है, “ये शादी नहीं होने वाली है, फिर भी आधार कार्ड भेज दे।” पुलिस इस चैट की भी सत्यता और उससे जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article