27 C
Lucknow
Tuesday, April 14, 2026

कन्नौज में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका

Must read

आसपास के मकान क्षतिग्रस्त, दो मवेशी घायल

कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के मखदूमापुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब पटाखा बम बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास के मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

सौभाग्य से धमाके के वक्त फैक्ट्री में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, विस्फोट की चपेट में आने से दो मवेशी घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने फैक्ट्री की तलाशी ली, जहां से कई तरह के देशी और धमाकेदार पटाखे बरामद किए गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फैक्ट्री मालिक की तलाश की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article