31 C
Lucknow
Wednesday, August 19, 2026

विद्युत कनेक्शन के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार

Must read

फर्रुखाबाद ब्यूरो: विद्युत कनेक्शन के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेना बिजली विभाग के अवर अभियंता को भारी पड़ गया।बुधवार दोपहर विजिलेंस की टीम ने गुगौरा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) अजीत राजपूत को कथित रूप से 10हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि एक महिला उपभोक्ता से विद्युत कनेक्शन देने के नाम पर जेई द्वारा 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की जांच की और शिकायत को सही पाए जाने पर बुधवार को कार्रवाई की। टीम ने जेई को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया।स्थानीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि जेई के खिलाफकाफी समय से रिश्वतखोरी की शिकायतें सामने आ रही थीं। आरोप है कि घरेलू विद्युत कनेक्शन जैसे कार्यों के लिए भी उपभोक्ताओं से सुविधा शुल्क की मांग की जाती थी। इसके अलावा बिना स्टीमेट ट्रांसफार्मर लगवाने और विद्युत लाइन शिफ्ट कराने जैसे मामलों में भी निजी लाभ लेने के आरोप लगते रहे हैं। बताया जाता है कि शिकायत सामने आने पर जेई द्वारा कई बार कार्रवाई की जिम्मेदारी लाइनमैनों पर डालकर अपना पल्ला झाड़ने का प्रयास किया जाता था। रिश्वतखोरी से परेशान उपभोक्ताओं में विभागीय व्यवस्था को लेकर नाराजगी बनी हुई थी।विजिलेंस टीम की कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। जेई के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।मामले में विजिलेंस टीम द्वारा रिश्वत लेने के आरोपों और अन्य शिकायतों की भी जांच की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article