30 C
Lucknow
Wednesday, August 19, 2026

जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान, राजेपुर मुख्य मार्ग के गड्डे भरने का कार्य शुरु

Must read

– बाढ़ के पानी से टूटी सड़क में फंसे थे वाहन
– यात्रियों को हो रही थी परेशानी

अमृतपुर, फर्रुखाबाद।कस्बा राजेपुर में बाढ़ के पानी से कट चुकी सड़क में बड़े गड्डे बन जाने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया था। गड्डों में बड़े वाहन फंसकर पलटने की नौबत आ रही थी, जिससे यात्रियों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि गड्डे की वजह से कस्बे में भारी वाहनों की कतार लग गई थी और यात्री पानी में गिरकर चोटिल हो रहे थे। इसके चलते दैनिक जीवन में कई समस्याएं उत्पन्न हो गई थीं।
यूथ इंडिया द्वारा इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देशित किया कि गड्डे को तुरंत भरकर सड़क को सुगम बनाया जाए।
मौके पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी ईंट-पत्थर डालकर गड्डे भरने में जुट गए। प्रशासन ने इस पहल की सराहना की और कहा कि यह कदम यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक था।
स्थानीय लोग भी प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से संतुष्ट हैं और उम्मीद जताई कि अब राजेपुर मार्ग पर यातायात सुगम रहेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article