31 C
Lucknow
Wednesday, August 12, 2026

जंतर-मंतर सीजन-2 का ऐलान, दिल्ली में बैठक के लिए किसी ने जगह नहीं दी; बीजेपी इसकी जिम्मेदार : अभिजीत दीपके

Must read

 

 

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक बार फिर आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। बुधवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत में दीपके ने इसे ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ बताते हुए कहा कि वह जल्द प्रदर्शन के लिए लौटेंगे।

दीपके ने आरोप लगाया कि दिल्ली में स्वयंसेवकों की बैठक के लिए हॉल तलाशा गया, लेकिन किसी ने जगह किराए पर नहीं दी। उनके मुताबिक, कई लोगों ने ‘ऊपर से दबाव’ होने की बात कही। उन्होंने इसके पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई से आंदोलन पीछे नहीं हटेगा।

अभिजीत दीपके के नेतृत्व में कॉकरोच जनता पार्टी ने इससे पहले नीट पेपर लीक के मुद्दे पर जंतर-मंतर पर 37 दिन धरना दिया था। 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और अन्य मांगों को लेकर चल रहा प्रदर्शन समाप्त किया गया था।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि संगठन अब देशभर में ‘लिसनिंग टूर’ शुरू करेगा। इसके तहत गांवों और शहरों में युवाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी। पार्टी ने बेरोजगारी और महंगी शिक्षा को प्रमुख मुद्दा बनाने का ऐलान किया है और स्वतंत्रता दिवस से शिक्षा संबंधी अभियान को प्राथमिकता देने की बात कही है।

कॉकरोच जनता पार्टी का गठन 16 मई को सोशल मीडिया पर हुआ था। इसके बाद संगठन ने नीट और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर अभियान चलाया और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई थी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article