जैन समाज के कार्यक्रम से चोरी हुआ 1 करोड़ का कलश बरामद

0
171

नई दिल्ली। जैन समाज के कार्यक्रम से चोरी हुआ एक करोड़ रुपये मूल्य का कलश पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस सनसनीखेज चोरी के आरोपी भूषण वर्मा को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने हापुड़ से गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पहले से ही 5-6 चोरी के मामले दर्ज हैं। लाल किले के सामने आयोजित जैन समाज के धार्मिक कार्यक्रम से कलश चोरी होने के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी की तलाश में 10 टीमें गठित की थीं। इसमें जिले की स्पेशल स्टाफ, एएटीएस और एंटी नारकोटिक्स सेल सहित कई इकाइयों को लगाया गया था।हालांकि उत्तरी जिले की टीम भी आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी, लेकिन क्राइम ब्रांच ने पहले छापेमारी कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को करीब एक घंटे पहले ही हापुड़ से पकड़कर दिल्ली लाया जा रहा है।
गौरतलब है कि चोरी की इस घटना के बाद जैन समाज में भारी रोष फैल गया था। समाज ने कहा था कि कलश की कीमत से ज्यादा उसका धार्मिक महत्व है, जिसे ठेस पहुंची है। अब आरोपी की गिरफ्तारी से लोगों में थोड़ी राहत की भावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here