37.9 C
Lucknow
Tuesday, June 23, 2026

IYC-NSUI का देशव्यापी अभियान 25 जून से, 9 अगस्त को ‘दिल्ली चलो’ मार्च का ऐलान

Must read

नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) और राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। यह अभियान 25 जून से 9 अगस्त तक पूरे देश में चलाया जाएगा।

 

संगठनों ने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं से करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इसी को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए विभिन्न राज्यों में प्रदर्शन, जनसभाएं और छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

अभियान के तहत 9 अगस्त को ‘दिल्ली चलो’ मार्च निकाला जाएगा, जिसमें देशभर से छात्र और युवा शामिल होंगे। IYC और NSUI ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है।

 

संगठनों की प्रमुख मांगों में पेपर लीक नेटवर्क की जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सालाना परीक्षा एवं भर्ती कैलेंडर लागू करना शामिल है। उनका कहना है कि निश्चित परीक्षा-भर्ती कैलेंडर से युवाओं को पारदर्शी और समयबद्ध अवसर मिल सकेंगे।

 

IYC और NSUI नेताओं ने दावा किया कि छात्रों और युवाओं के मुद्दों पर यह अब तक का बड़ा आंदोलन होगा, जिसमें शिक्षा व्यवस्था में सुधार और रोजगार संबंधी मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article