31.2 C
Lucknow
Wednesday, July 1, 2026

24 साल बाद इंसाफ: लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष इंद्रदेव सिंह हत्याकांड में 3 दोषी करार

Must read

 

लखनऊ। करीब 24 वर्ष पुराने चर्चित इंद्रदेव सिंह हत्याकांड में अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। की विशेष अदालत ने विक्रम यादव उर्फ कल्लू, पन्ना सिंह और बृजेश यादव को हत्या के मामले में दोषी करार दिया है। फैसला सुनाए जाने के बाद अदालत ने तीनों दोषियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। मामले में सजा का ऐलान 7 जुलाई को किया जाएगा।

इंद्रदेव सिंह, जो लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष थे, की अगस्त 2002 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लंबे समय तक चली जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद अब अदालत ने इस मामले में दोष सिद्ध माना है।

यह मामला इसलिए भी विशेष महत्व रखता है क्योंकि इंद्रदेव सिंह की पुत्री वर्तमान में उत्तर प्रदेश की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और नोएडा पुलिस कमिश्नर हैं।

करीब ढाई दशक बाद आए इस फैसले को लंबे समय से लंबित एक चर्चित आपराधिक मामले में न्यायिक प्रक्रिया का अहम पड़ाव माना जा रहा है। अब सभी की नजरें 7 जुलाई पर हैं, जब अदालत दोषियों की सजा पर अंतिम निर्णय सुनाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article