31 C
Lucknow
Monday, September 21, 2026

रक्तदान को लेकर बढ़ा उत्साह, सीएचसी राजेपुर में 10 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Must read

 

ब्लॉक प्रमुख ने किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को किया जागरूक

अमृतपुर

राजेपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजेपुर में सोमवार को आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान के लिए 10 लोगों ने स्वेच्छा से आगे आकर अपना रक्तदान किया। शिविर के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्तदान के महत्व और जरूरतमंद मरीजों के लिए इसकी उपयोगिता के बारे में लोगों को जागरूक किया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख डॉ. पल्लव सोमवंशी ने किया। शिविर में जिला लोहिया अस्पताल से स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम रक्त संग्रह के लिए सीएचसी राजेपुर पहुंची। वहीं राजेपुर बिजली उपकेंद्र के जेई हरिओम सिंह ने भी शिविर में पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया।
शिविर में रक्तदान करने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदान करने वाले लोगों की आवश्यक जांच के बाद रक्त संग्रह किया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि जरूरत के समय रक्त की उपलब्धता मरीजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से दुर्घटना में घायल, प्रसव के दौरान रक्त की जरूरत वाले मरीजों तथा अन्य गंभीर रोगियों की मदद की जा सकती है।
इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मान सिंह राजपूत, डॉ. प्रमित राजपूत, चीफ फार्मासिस्ट बीके मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह सोमवंशी और सौरभ सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे. शिविर के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्त किसी फैक्ट्री में तैयार नहीं किया जा सकता, इसलिए स्वस्थ लोगों द्वारा किया गया स्वैच्छिक रक्तदान ही जरूरतमंदों के लिए जीवनरक्षक बनता है। शिविर में 10 लोगों द्वारा रक्तदान किए जाने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह जताया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article