39.8 C
Lucknow
Sunday, June 21, 2026

आरोग्य पथ का लोकार्पण, नागरिकों को मिली स्वास्थ्य एवं मनोरंजन सुविधाओं की सौगात

Must read

फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद द्वारा शहरवासियों को स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आरोग्य पथ का लोकार्पण किया गया। यह परियोजना 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से वित्तीय वर्ष 2025-26 में तैयार कराई गई है।लोकार्पण समारोह में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन, स्टेशन कमांडर फतेहगढ़ कैंट द्वारा किया गया। इस अवसर तमाम दलों के नेता सहित नगर पालिका के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

नगर पालिका परिषद द्वारा विकसित किए गए इस आरोग्य पथ में अत्याधुनिक टाइल्स, ग्रीन बेल्ट, स्टील बेंच, ओपन जिम तथा आकर्षक सजावटी प्रकाश व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य नागरिकों को सुबह-शाम टहलने, व्यायाम करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराना है।समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नगर के सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए नगर पालिका लगातार कार्य कर रही है। आरोग्य पथ के निर्माण से स्थानीय लोगों को न केवल स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिलेगा बल्कि क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी।

लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे शहर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।नगर पालिका परिषद के अधिकारियों के अनुसार भविष्य में भी शहर में जनहित से जुड़ी ऐसी विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। आए हुए अतिथियों का पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article