आई लव मोहम्मद” विवाद पर भड़की हिंसा, सांसद रुचि वीरा ने सरकार पर किया हमला

0
129

बरेली। शहर में “आई लव मोहम्मद” पोस्टर को लेकर हुई हिंसा के बाद समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। सांसद ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है और किसी भी व्यक्ति या समूह के विचार व्यक्त करने पर कार्रवाई केवल संवैधानिक तरीके से हो सकती है।
रुचि वीरा ने आरोप लगाया कि “प्रदेश सरकार संवैधानिक मर्यादाओं को तोड़ते हुए मनमाने फैसले ले रही है।” उन्होंने प्रशासन से शांति और कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई करने की अपील की।
घटना ने जिले में तनावपूर्ण माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश की है और विवादित पोस्टर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here