अल्मोड़ा: अल्मोड़ा (Almora) जिले में एक भीषण सड़क हादसा (road accident) हुआ है, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते लोगों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीनों की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
खबरों के मुताबिक, घटना भतरोंजखान थाना क्षेत्र के भाटिया-भिकियासैंण मार्ग के पास उस वक्त घटी, जब 3 लोग जागर कार्यक्रम से कार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सीधे गहरी खाईं में जा समाई। वहीं कार का नंबंर प्लेट सड़क पर गिर गया, जिसके बाद राहगीर ने पुलिस को फोन कर खाईं में कार गिरने की आशंका जाहिर की।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद पुलिस ने बचाव दल के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान कार खाईं में मिली, जिसके परखच्चे उड़े हुए थे। वहीं कार में 3 लोग मृत अवस्था में मिले. मृतकों की पहचान भुवन, कैलाश चंद्र के रूप में हुई। तीसरे मृतक की पहचान की जा रही है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।


