39 C
Lucknow
Monday, June 15, 2026

*हिस्ट्रीशीटर से क्यों खौफ खा रही खाकी? हर माह दंगल मुर्गो का दंगल करा रहा हिस्ट्रीशीटर*

Must read

खाकी पर भारी हिस्ट्रीशीटर! हर माह दंगल, पुलिस बनी मूकदर्शक

शाहजहांपुर। जिले की पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसने के दावे कर रही है। चोर-उचक्कों पर ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं, लेकिन मुख्यालय के करीब ही एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर द्वारा खुलेआम दंगल कराए जाने के आरोपों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला कोतवाली कांट क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर सुहेल खां उर्फ बॉर्डर पर रावतपुर के समीप मथुरापुर इलाके में अंतरराज्यीय दंगल कराने के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि 25 अप्रैल को आयोजित दंगल में उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों से लोग पहुंचे और रुपयों की बाजी लगाकर मुकाबले कराए गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आयोजन कोई पहली बार नहीं हुआ, बल्कि लगभग हर माह इसी तरह दंगल कराया जाता है। सुबह से शाम तक सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटती है, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। लोगों में चर्चा है कि इतने बड़े आयोजन की जानकारी स्थानीय पुलिस को न हो, यह संभव नहीं है। ऐसे में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि वर्षों से यह सिलसिला जारी है, लेकिन जिम्मेदार मौन बने हुए हैं। जिले के एसपी द्वारा अपराधियों के खिलाफ सख्त निर्देश दिए जाने के बावजूद यदि हिस्ट्रीशीटर खुलेआम आयोजन करा रहे हैं तो यह कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। अब लोगों की नजर पुलिस प्रशासन पर है कि आखिर इस मामले में कार्रवाई कब होगी। फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि कुख्यात हिस्ट्रीशीटरों के हौसले कौन पस्त करेगा और कानून का राज कब दिखाई देगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article