29 C
Lucknow
Tuesday, September 8, 2026

कमालगंज के कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग का जागरूकता अभियान, छात्रों को HIV, एड्स और TB के प्रति किया जागरूक

Must read

 

कमालगंज 📍
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को कमालगंज स्थित फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को एचआईवी, एड्स और टीबी के कारण, संक्रमण फैलने के तरीकों, बचाव के उपायों और बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

टीम ने छात्रों के मन में बैठी भ्रांतियों को दूर करते हुए स्पष्ट किया कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ सामान्य व्यवहार करने, साथ बैठने, हाथ मिलाने या एक साथ खाना खाने से संक्रमण नहीं फैलता है। संक्रमण से बचने के लिए सुरक्षित व्यवहार अपनाना और जरूरी सावधानियां बरतना बेहद आवश्यक है।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की प्रीति ने छात्र-छात्राओं को एचआईवी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं कल्पना ने एड्स से संबंधित जानकारी साझा करते हुए इससे बचाव के तरीके बताए। राजेश ने टीबी के लक्षण, संक्रमण के कारण और इससे बचाव को लेकर छात्रों को जागरूक किया।

अंत में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी विद्यार्थियों से अपील की कि किसी भी बीमारी के लक्षण दिखने पर लापरवाही न बरतें और समय पर स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच जरूर कराएं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उन्हें बीमारियों की रोकथाम के प्रति जिम्मेदार बनाना था।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article