33.7 C
Lucknow
Wednesday, July 1, 2026

अंसल सुशांत गोल्फ सिटी के विकास की जिम्मेदारी अब एलडीए के पास, आधारभूत सुविधाओं को मिलेगा नया स्वरूप

Must read

 

लखनऊ। अंसल सुशांत गोल्फ सिटी के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब इस क्षेत्र के विकास और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी संभालेगा।

बताया गया कि इस संबंध में तैयार कार्ययोजना मंडलायुक्त के समक्ष प्रस्तुत की गई। योजना के तहत क्षेत्र में लंबे समय से लंबित आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाएगा।

प्रस्ताव के अनुसार कॉलोनी में सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा ड्रेनेज सिस्टम का विकास कराया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकें।

प्रशासन का कहना है कि योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा और आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत बनाया जाएगा। इससे अंसल सुशांत गोल्फ सिटी में रहने वाले हजारों लोगों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article