32 C
Lucknow
Thursday, October 1, 2026

लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन-2026: तीसरे दिन एक नामांकन दाखिल

Must read

 

लखनऊ। विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। नामांकन के तीसरे दिन मंडलायुक्त कार्यालय, कक्ष संख्या-01, न्यायालय आयुक्त, लखनऊ मंडल में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई।
मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर विजय विश्वास पंत ने बताया कि 01 अक्टूबर को कुल एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इसके साथ ही एक नामांकन पत्र का वितरण भी हुआ।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सीतापुर रोड, लखनऊ निवासी श्री सोहन लाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।
वहीं जानकीपुरम, लखनऊ निवासी श्री सचिन कुमार अवस्थी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन प्रपत्र प्राप्त किया है।
निर्वाचन कार्यालय के अनुसार नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के तहत आगे भी जारी रहेगी। अधिकारियों द्वारा नामांकन स्थल पर निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article