39.1 C
Lucknow
Monday, July 13, 2026

गोल्डन हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर का शुभारंभ, जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने किया उद्घाटन

Must read

 

कन्नौज। जिले के पाल चौराहा स्थित गोल्डन हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर का सोमवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार के साथ रमाशंकर राठौर (जिला उपाध्यक्ष), फहीमुद्दीन, शिव प्रकाश कटियार (जिला महासचिव), खुशनूर (जिला सचिव) तथा इमरान अली सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अस्पताल के संचालक डॉ. रिफाकत खान एवं डॉ. हारून अली से बातचीत करते हुए दिनेश कटियार ने कहा कि चिकित्सा सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म है। मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रत्येक चिकित्सक की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि मरीजों को बेहतर उपचार और विश्वास मिलेगा तो वे भविष्य में भी इसी संस्थान को प्राथमिकता देंगे।
इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी। संचालकों ने आश्वासन दिया कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा और मानवीय व्यवहार के साथ उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
उद्घाटन के बाद अस्पताल के संचालकों ने जिलाध्यक्ष एवं उनके साथ आए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी अतिथियों और लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article