घुसपैठियों पर प्रभावी नियंत्रण की आवश्यकता पर दिया बल

0
125

फर्रुखाबाद। लोकतंत्र सेनानी संगठन की बैठक में सीमा पर हो रही है घुसपैठ पर व्यक्त की गई। कहा गया कि घुसपैठिए और उनके सहयोगी देश में उपद्रवी गतिविधियों को हवा देने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर नियंत्रण किया जाना चाहिए।
बैठक में कहा गया की सियासी लोग तो इसी प्रकार की गतिविधियां ढूंढते रहते हैं जिससे वह अपना उल्लू सीधा कर सके और उन्हें वोट मिल सकें। उन्हें जन सेवा या जनता की भलाई से कोई भी सरोकार नहीं रह गया है जो कि काफी चिंता का विषय है। जिला अध्यक्ष चंद्रपाल वर्मा ने कहा कि जिले में ही नहीं बल्कि सभी जगह घुसपैठियों का जाल जैसा फैला हुआ है। इस पर विराम नहीं लगाया गया तो आम जनता में असंतोष फैलेगा। हालात श्रीलंका बांग्लादेश नेपाल और फ्रांस जैसी भी हो सकते हैं। इसलिए जितनी शीघ्रता से हो सके नियंत्रण लगाया जाना चाहिए। बैठक में शिवराम सिंह जवाहर सिंह जेडी राजपूत राम मुरारी शुक्ला आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here