39 C
Lucknow
Tuesday, May 26, 2026

गौशाला में अव्यवस्थाओं पर भड़का हिंदू रक्षा दल, डीएम से जांच की मांग

Must read

फर्रुखाबाद। जनपद के रोशनाबाद क्षेत्र स्थित खगऊ गौशाला का निरीक्षण करने पहुंची हिंदू रक्षा दल की टीम ने वहां व्याप्त अव्यवस्थाओं पर गहरा आक्रोश जताया। टीम के सदस्यों ने गौवंशों की स्थिति को चिंताजनक बताते हुए जिम्मेदार लोगों पर लापरवाही का आरोप लगाया और जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
निरीक्षण के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने गौवंशों को अनाज, तरबूज, खरबूजा और आलू खिलाए। टीम का कहना था कि गौशाला में पर्याप्त देखभाल और व्यवस्थाओं का अभाव दिखाई दिया, जिससे गोवंशों की हालत खराब हो रही है। कई स्थानों पर साफ-सफाई और चारे की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली।
हिंदू रक्षा दल के प्रांतीय अध्यक्ष सनी गुप्ता ने कहा कि गौशाला प्रबंधन अपनी जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गौशाला की व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है, जिसका खामियाजा बेजुबान गोवंशों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्रशासन को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि गौशाला की देखरेख प्रधान रामप्यारी, उनके पुत्र शैलेश कुमार यादव तथा सचिव अमित के जिम्मे है, लेकिन व्यवस्थाओं की स्थिति बेहद खराब मिली। संगठन ने जिला अधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करा के व्यवस्था ठीक कराने की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article