30 C
Lucknow
Monday, June 1, 2026

वाराणसी एयरपोर्ट से 19.70 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, 6 थाई नागरिक गिरफ्तार

Must read

वाराणसी: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (बाबतपुर) पर एयर कस्टम्स (Air Customs) की बड़ी कार्रवाई में करीब ₹19.70 करोड़ कीमत की हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद की गई है। यह कार्रवाई बैंकॉक से वाराणसी (Varanasi ) पहुंची फ्लाइट संख्या IX-215 के यात्रियों की जांच के दौरान की गई। एयर कस्टम्स अधिकारियों को कुछ ट्रॉली बैगों में संदिग्ध छिपाव का संदेह हुआ, जिसके बाद छह विदेशी यात्रियों को अलग कर विस्तृत जांच की गई।

एक्स-रे स्क्रीनिंग और भौतिक तलाशी के दौरान ट्रॉली बैगों के निचले हिस्से में विशेष रूप से बनाई गई गुप्त कैविटी से हाइड्रोपोनिक गांजा के 22 पैकेट बरामद किए गए। बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 19.7049 किलोग्राम है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 19.70 करोड़ बताई गई है।

गिरफ्तार किए गए विदेशी नागरिकों की पहचान विचनचाई फलाकित, नत्थाफोंग चंतराक, प्राचाया यीकोर, प्रिसाना चोडमोन, पट्टामावान चोटिमोन तथा सुनिसा पुएटपाकवान के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि इस काम के लिए 25-25 हजार रुपये दिए जाने थे। उनके साथ एक थाई महिला भी आई थी। वही गांजे की खेप की डिलीवरी सुनिश्चित करती थी। आरोपी पहले कोलकाता और गया के रास्ते भी मादक पदार्थों की तस्करी कर चुके हैं।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article