29 C
Lucknow
Wednesday, April 29, 2026

गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण, 38.65 किमी हिस्से से विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद

Must read

 

 

संभल में 38.65 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का भव्य उद्घाटन बुधवार को प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया। इससे पहले दोपहर 12:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई से इस एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

 

संभल जिले के चंदौसी विधानसभा क्षेत्र के लहरावन गांव में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम को खास बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई थीं। यहां लगभग 5 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था वाले विशाल पंडाल का निर्माण किया गया था। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए, जिसमें पुलिस, पीएसी बल, सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन निगरानी शामिल रही।

 

इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें शिक्षामंत्री गुलाब देवी के पति रामपाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरिंदर सिंह रिंकू, क्षेत्रीय पदाधिकारी राजेश सिंघल, सुरेश सैनी और पूर्व मंत्री अजीत कुमार राजू प्रमुख रहे। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण बिश्नोई भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

 

स्थानीय लोगों ने इस एक्सप्रेस-वे को क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। अचलपुर निवासी किशनपाल ने कहा कि इससे क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी, जबकि मझोला के कमरुद्दीन ने यात्रा समय में कमी और सुविधाओं में सुधार की बात कही।

 

फतेहपुर शमसोई के आकाश शर्मा ने बताया कि इस परियोजना से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे बल्कि जमीनों के दामों में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पहले हाईकोर्ट तक पहुंचने में लगभग 18 घंटे लगते थे, जो अब घटकर 7 से 8 घंटे रह गए हैं।

 

अधिवक्ता हितेश गुप्ता ने भी इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह परियोजना किसानों और आम जनता दोनों के लिए लाभकारी साबित होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू ने बताया कि संभल प्रदेश का एकमात्र जिला है, जहां एक्सप्रेस-वे के दो एंट्री/एग्जिट पॉइंट (खिरनी और लहरावन) दिए गए हैं। खिरनी क्षेत्र में औद्योगिक गलियारा विकसित किया जा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article