गुरसहायगंज, कन्नौज। गांव के ही चार लोगों ने गाली गलौज की और विरोध करने पर युवक को मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कारवाई की मांग की हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की चौकी मझपुरवा के ग्राम मिरगवां निवासी बब्लू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 28 जुलाई की शाम करीब 07 बजे गांव के चार युवकों ने उसे बिना वजह मारपीटा व जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
चार लोगों ने युवक को मारपीट कर दी धमकी


