33.8 C
Lucknow
Tuesday, June 30, 2026

पूर्व IPS प्रेम प्रकाश ने भाजपा छोड़कर थामा आजाद समाज पार्टी का हाथ

Must read

नई दिल्ली: पूर्व IPS (Former IPS officer) प्रेम प्रकाश ने भाजपा छोड़कर सांसद चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी (Azad Samaj Party) (कांशीराम) जॉइन कर ली। उन्होंने 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया। राजनीतिक गलियारों में ये अटकलें लगाई जा रही है कि प्रेम प्रकाश पश्चिमी यूपी की किसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषक ये मानते हैं कि पश्चिमी यूपी में आजाद समाज पार्टी को इनके साथ आने से मजबूती मिलेगी।

प्रेम प्रकाश 31 दिसंबर, 2022 को एडीजी, प्रयागराज पद से रिटायर हुए थे। कुछ महीने बाद 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व IPS भाजपा में शामिल हो गए थे। बहुत सक्रिय नहीं रहे। पूर्व आईपीएस अधिकारी प्रेम प्रकाश मूलरूप से दिल्ली के रहने वाले हैं, वो 1993 बैच के अधिकारी थे। प्रदेश में उनकी छवि एक कड़क अफसर की थी।

कानपुर जोन में तैनाती के दौरान पूर्व IPS के नेतृत्व में करीब 67 एनकाउंटर किए गए थे। मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से यूपी की बांदा जेल लाने में भी उनकी प्रमुख भूमिका थी। उस समय प्रेम प्रकाश प्रयागराज में ADG के पद पर थे।

उत्तर प्रदेश के चर्चित पूर्व आईपीएस प्रेम प्रकाश ने मंगलवार (21 मई 2024) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सदस्यता ग्रहण की थी. उन्हें लखनऊ स्थित बीजेपी मुख्यालय में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सदस्यता दिलाई थी.

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article